बिहार: नतीजे आते ही तेजस्वी-दिग्विजय सिंह पर भड़के गिरिराज सिंह
बिहार: नतीजे आते ही तेजस्वी-दिग्विजय सिंह पर भड़के गिरिराज सिंह
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से नेता-सांसद लगातार अपने अपने विवादित बयान और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब इसी लिस्ट में शामिल हुए हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। उन्होंने हाल ही में अपने बयान से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। जी दरअसल बीते समय से दिग्विजय सिंह को लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बोलते हुए देखा जा रहा है। इसी को देखते हुए गिरिराज सिंह ने हाल ही में कहा कि, 'उन्हें पहले मध्य प्रेश बचाने पर ध्यान देना चाहिए।' वहीं आगे अपने बयान में उन्होंने तेजस्वी की पार्टी की सीट कम होने पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा- 'दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश बचा लें, खुद तो बचा नहीं पाए, दूसरे को सन्देश दे रहे हैं। एक कहावत है कि खुद के लिए लड़की नहीं है और सूरदास के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं।' जी दरअसल आज ही सुबह के समय दिग्विजय सिंह ने कहा था कि 'नीतीश कुमार को बीजेपी का साथ छोड़कर वापस आरजेडी के साथ आ जाना चाहिए।' इसी के साथ गिरिराज ने तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा और कहा, ‘लोग कह रहे थे की नीतीश जी थक गए, जनता ने नीतीश कुमार को नहीं, उन्हें थका दिया और 80 से 75 कर दिया।’

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि चुनावी सभाओं में तेजस्वी यादव लगातार यह बात कहते रहे कि 'नीतीश कुमार बूढ़े हो गए हैं और उन्हें राजनीति से रिटायर हो जाना चाहिए।' वैसे बिहार का अगला CM अब नीतीश कुमार ही बनने वाले हैं और इसे लेकर अब चर्चाएं भी तेज हैं।

2025 का लक्ष्य है, उसके लिए हम तैयार हैं: चिराग पासवान

बेबी गर्ल विल्ला को लेकर बोले निक जोनास- "वह सबसे अच्छी है"

कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल हुआ शुरू, जल्द मिल सकते है अच्छे परिणाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -