बिहार में भी 'कप्तान' बदलेगी कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने दिया इस्तीफा
बिहार में भी 'कप्तान' बदलेगी कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने दिया इस्तीफा
Share:

पटना: बिहार में कांग्रेस को निरंतर मिल रही शिकस्त और चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष पद से मदन मोहन झा ने इस्तीफा दे दिया है। इसे लेकर कल से ही कयास लगाए जा रहे थे। अब गुरुवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उनका यह इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है। मदन मोहन झा इस वक़्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैं।

दिल्ली में उन्होंने, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। बिहार में कांग्रेस की खराब होती स्थिति के लिए उन्हें स्पष्ट तौर पर जिम्मेदार माना जा रहा था। करीब चार वर्षों बाद झा से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी वापस ली गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधान परिषद सदस्य प्रेम चंद मिश्रा ने मदन मोहन झा के इस्तीफे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झा ने इस्तीफा दे दिया हैं। उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है। वहीं पार्टी के एक अन्य नेता का कहना है कि पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा रहा था और उन पर इस्तीफा देने का दबाव था। 

प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद मदन मोहन झा ने कहा कि मैं 6 माह पहले ही हाईकमान से कह चुका हूं कि मेरा कार्यकाल पूरा हो चुका है, किसी नए को अध्यक्ष नियुक्त किया जाए। इसमें इस्तीफा की क्या बात है। कोई नौकरी थोड़े है, जो हटाए जाएंगे। मेरा कार्यकाल पूरा हुआ तो किसी न किसी का अध्यक्ष बनना निश्चित है।

'मौलवियों ने जानबूझकर खड़ा किया हिजाब विवाद...', UP मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद ने बताया कारण

'15 वर्षों में बन जाएगा अखंड भारत..', मोहन भगवत के बयान पर संजय राउत बोले- 15 दिनों का वादा कीजिए

'दिल्ली के शिक्षकों को वेतन भी नहीं..', हाई कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को जमकर लताड़ा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -