बिहार: वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पेश किया बजट, जानिए क्या-क्या है खास?
बिहार: वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पेश किया बजट, जानिए क्या-क्या है खास?
Share:

पटना: बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आप सभी को बता दें कि आज बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद (Bihar’s Deputy Chief Minister cum Finance Minister Tarkishore Prasad)बजट पेश किया। इस दौरान तारकिशोर प्रसाद ने कौटिल्य के अर्थशास्त्र के एक संस्कृत श्लोक से शुरुआत की। वहीं इसके बाद उन्होंने कविता- 'यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल एक जुनून सा दिल में जगाना होता है।पूछा चिड़िया से… कैसे बना आशियाना? बोली-भरनी पड़ती है उड़ान बार-बार, तिनका-तिनका उठाना होता है।' कही।

वहीं उसके बाद वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार में 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ का बजट पेश किया। आप सभी को बता दें कि उन्होंने बिहार में कृषि के लिए 29 हजार 749 करोड़। तो वहीं उद्योग के लिए 1643 करोड़ 74 लाख का बजट में प्रावधान किया गया है। इसी के साथ सशक्त महिला सक्षम महिला योजना के तहत इंटर उत्तीर्ण पर अविवाहित महिला को 25 हजार, स्नातक उत्तीर्ण होने पर 50 हजार की मदद की जा रही है इस मद में 2022-23 में 900 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि हर घर नल का जल के लिए बजट में 1 हज़ार 1.10 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 700 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसी के साथ तारकिशोर प्रसाद ने कहा-स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि में निवेश, कृषि, ग्रामीण शहरी आधारभूत संरचना का विकास और विभिन्न वर्गों का विकास इन छह सूत्रों में इस साल के बजट को बांटा गया है। वहीं आगे उन्होंने यह भी कहा कि, 'बिहार में इथेनॉल उत्पादन के लिए 151 फैक्ट्रियां लगेंगी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में विकास दर 9.7 रहने की उम्मीद है।'

बिहार: वित्त मंत्री पेश कर रहे हैं बजट, जानिए बड़ी घोषणाएं

6 साल की भतीजी को देख चाचा बना हैवान, दो दोस्तों को बुलाया और किया घिनौना काम

बिहार बजट 2022: विपक्ष के हंगामे से हुआ आगाज, सीढ़ियों से गिरीं डिप्टी सीएम रेणु देवी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -