बिहार: वित्त मंत्री पेश कर रहे हैं बजट, जानिए बड़ी घोषणाएं
बिहार: वित्त मंत्री पेश कर रहे हैं बजट, जानिए बड़ी घोषणाएं
Share:

पटना: आज बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का दूसरा दिन है। आप सभी को बता दें कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद (Bihar’s Deputy Chief Minister cum Finance Minister Tarkishore Prasad)बजट पेश कर रहे हैं। ऐसे में आज वित्त मंत्री ने बजट भाषण में घोषणा की- 'बिहार में इथेनॉल उत्पादन के लिए 151 फैक्ट्रियां लगेंगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में विकास दर 9।7 रहने की उम्मीद है।'

इसी के साथ उन्होंने कहा कि 'सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसखंय्क के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार के लिए 16,134 करोड़ आवंटित किए गए हैं। बजट का 65 प्रतिशत सामाजिक क्षेत्र में खर्च होगा।' आगे वित्त मंत्री तारकिशोर ने कहा कि इस साल देश भर में बिहार सबसे ज्यादा आर्थिक वृद्धि दर प्राप्त करने वाला राज्य है। बिहार में निजी निवेश से अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि, आधारभूत संरचना, विभिन्न वर्गों के कल्याण पर सरकार का जोर रहेगा। बिहार में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया है। वहीं आगे डिप्टी सीएम ने कहा कि महंगाई भत्ते का नियमित तौर पर भुगतान हो रहा है। बिहार जहां सीमित संसाधन है इसके बावजूद राज्य का विकास जारी है। बिहार में लगातार कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। गरीब और कमजोर वर्गों को मदद दी जा रही है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा- 'कोरोना से भारतीय अर्थव्यवस्था प्रभावित हुआ इसके बावजूद बिहार का विकास हो रहा है।'

6 साल की भतीजी को देख चाचा बना हैवान, दो दोस्तों को बुलाया और किया घिनौना काम

विवादों के बीच घिरी अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज', लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने कही ये बात

कभी रेड तो कभी व्हाइट साड़ी में सुहाना ने लगाया खूबसूरती का तड़का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -