बिहार: गंगहरा नदी में डूबी 55 लोगों से भरी नाव, 10 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बिहार: गंगहरा नदी में डूबी 55 लोगों से भरी नाव, 10 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Share:

पटना: बिहार के दानापुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां गंगहारा नदी में नाव डूबने से यह हादसा हुआ है, जिसमे 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नाव में 55 लोग मौजूद थे, जिनमें 45 लोगों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली, बाकी लोगों को गोताखोरों की मदद से खोजा जा रहा है। ये सभी लोग श्रमिक बताए जा रहे हैं। यह घटना दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के गंगहारा नदी में हुई। बीच नदी में जाकर नाव डूब गई।

रिपोर्ट के अनुसार, श्रमिक लोग घास लेकर गंगहारा नदी से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। नाव डूबने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। गोताखोरों की सहायता से लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है। यह जानकारी दानापुर प्रभारी अनुमंडलाधिकारी इष्ट देव महादेव ने दी है। रिपोर्ट के अनुसार, शाहपुर थाना इलाके के रहने वाले श्रमिक अपने पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। वह नाव में सवार होकर वापस आ रहे थे। इस दौरान 55 लोगों से भरी नाव गंगहारा नदी में पलट गई।

इस घटना में 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 45 लोग तैरकर बाहर आ गए हैं। गोताखोरों की सहायता से लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है। नाव में महिला, पुरुषों के साथ ही छोटे बच्चे भी मौजूद थे। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचान कार्य निरंतर जारी है। लापता लोगों की भी खोज की जा रही है। इस हादसे की खबर आसपास फैलते ही बड़ी तादाद में भीड़ वहां लग गई। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है, कि नांव कैसे डूबी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्षमता से अधिक लोग नाव में मौजूद थे, इसीलिए यह बीच धारा में पलट गई। मामले की छानबीन की जा रही है।  

केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को मिल रहा था मैग्सेसे वार्ड, वामपंथी सरकार ने ठुकराया

लखनऊ अग्निकांड में अब तक 5 की मौत, अस्पताल पहुंचे CM योगी, दिए मुफ्त इलाज के आदेश

'27 रुपए रोज़ कमाने वाला व्यक्ति गरीब नहीं..', ब्रजेश पाठक ने याद दिलाया 'कांग्रेस' का शासन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -