परिणाम आने के पूर्व नासाज़ हुई कैंडिडेट की तबियत
परिणाम आने के पूर्व नासाज़ हुई कैंडिडेट की तबियत
Share:

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना आज की जा रही है। सुबह से ही राजनीतिक हलकों में बिहार विधानसभा चुनाव की मतणना को लेकर उत्साह बना हुआ है। देशभर में लोग समाचार चैनलों पर नज़र गड़ाए हुए हैं। दूसरी ओर बिहार में भी सभी राजनीतिक दलों द्वारा चुनावी परिणामों पर गौर किया जा रहा है। चुनावी परिणाम पल-पल में बदल रहे हैं। सीटों पर प्रत्याशियों का आगे होना और पिछड़ना लगातार जारी है। 243 सीटों वाले विधानसभा चुनाव की मतगणना के अंतर्गत पटना में भी चुनावी माहौल बना हुआ है। इस दौरान लाईव रिजल्ट भी देखने को मिल रहे हैं।

जिसके लिए जगह-जगह स्क्रीन लगाई गई है। चुनावी नतीजे सुबह आठ बजे से आने लगे हैं। आरजेडी प्रमुख लालू यादव भी इन चुनावों पर नज़रें जमाए हुए हैं। हालांकि उनकी पार्टी की हालत बेहद खराब है। मतगणना पर नज़र जमाने वाले कुछ नेताओं की तबियत परिणामों की संभावनाओं को लेकर भी आने लगी है।

ऐसे में पांच कैंडिडेट्स की तबियत बिगड़ गई है। जदयू के तीन और भाजपा के दो प्रत्याशी चिकित्सालय में भर्ती करवाए गए हैं। इन प्रत्याशियों का उपचार न्यू गार्डिनर रोड़ अस्पताल में किया जा रहा है। दरअसल शनिवार को ही इन प्रत्याशियों को इनकी सीटों के परिणामों को लेकर लगाई जाने वाली अटकलों से मायूसी होने लगी। ऐसे में इनकी तबियत बिगड़ गई। कुछ नेताओं की ब्लड शुगर ही अनकंट्रोल हो गई है। मतगणना लगातार जारी है। 

शुरूआती तौर पर 144 सीटों के परिणामों में 63 सीटों पर नीतिश खेमा बढ़त बनाए है वहीं एनडीए सबसे आगे चल रहा है। एनडीए 78 सीट पर लीड कर रहा है। 3 सीटों पर अन्य फैक्टर्स लीड पर हैं। मतगणना के दौरान 39 केंद्रों पर 38 प्रेक्षकों की निगरानी में गिनती की जा रही है। प्रत्येक जिले में 14 टेबलों पर वोटों की गणना की जा रही है। वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -