पूजा भट्ट को लेकर आई आलिया भट्ट की प्रतिक्रिया, बोली- 'वह वहां हैं...'
पूजा भट्ट को लेकर आई आलिया भट्ट की प्रतिक्रिया, बोली- 'वह वहां हैं...'
Share:

चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। फिनाले की रेस के लिए टास्क दिया गया जिसमें पूजा भट्ट हार गईं। उन्हें अभिषेक मल्हान से टक्कर बनीं। अभिषेक सीजन के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं तथा वह अंतिम कप्तान भी बने। फिनाले टास्क हारने पर पूजा इमोशनल हो गईं। उन्होंने अभिषेक के बर्ताव पर सवाल पर उठाए। शो के एक प्रोमो में वह अविनाश सचदेव, बेबिका धुर्वे और जद हदीद के साथ टास्क पर चर्चा करती हैं। वह बोलती हैं कि यह उसका पैटर्न है। बीते 6 सप्ताह से टास्क में उसे खुद के कारण चोट लगती है। यह पहली बार नहीं है कि वह दोष दे रहा है।

पूजा अपनी बात बोलते-बोलते रो पड़ती हैं। उन्होंने आगे कहा, 'इतने सेंसेटिव हैं सब खुद के बारे में लेकिन बाकी लोग को कुछ भी बोल देते हैं। यह केवल ट्रॉफी जीतने के बारे में नहीं है बल्कि यह है कि आप कैसे जीतते हैं। गरिमापूर्ण व्यवहार कहां चला जाता है। मैं बहुत दुखी हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है।' एक तरफ पूजा 'बिग बॉस OTT 2' के घर में हैं दूसरी ओर उनकी बहन आलिया भट्ट इस समय फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में वह फिल्म के सक्सेस इवेंट में पहुंचीं तो पेपराजी ने उनसे पूजा के बारे में सवाल पूछा। उन्होंने पूजा का सपोर्ट करते हुए कहा कि वह उन्हें जीतते हुए देखना चाहती हैं। एक पेपराजी ने उनसे पूछा कि वह पूजा भट्ट के लिए क्या बोलना चाहेंगी। आलिया बोलती हैं, 'वह वहां है, मेरे लिए वही जीते। मैं उससे प्यार करती हूं।' 

वीडियो को विरल भयानी ने साझा किया है। जिसमे एक शख्स ने कमेंट किया, 'यह देखकर अच्छा लगा कि आलिया ने पूजा दी को सपोर्ट किया।' एक यूजर बोलते हैं, 'मुझे पूजा भट्ट पसंद है।' उनके ओपिनियन और व्यूज पसंद हैं। वह एक स्ट्रॉन्ग लेडी हैं। जीते ना जीते दिल जरूर जीत लिया पूजा जी ने।' इसी तरह कई लोगों ने उनके समर्थन में कमेंट किए है।'

जिया के सामने खुली एल्विश और अभिषेक की पोल, सुनकर हैरान हुई अदाकारा

मेवात में चला बुलडोज़र, नूंह दंगों में शामिल थे बांग्लादेशी घुसपैठिए, भारी पुलिसबल तैनात

अचानक अविनाश सचदेव ने मार दिया एल्विश यादव को थप्पड़! हैरान हुए फुकरा इंसान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -