चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज ने दिखाई अपने न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक
चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज ने दिखाई अपने न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक
Share:

हाल ही में मशहूर दिवंगत कन्नड़ फिल्म अभिनेता चिरंजीवी सरजा की वाईफ मेघना राज सरजा ने एक बड़ी घोषणा की थी। चिरंजीवी सरजा की वाईफ मेघना राज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने दिवंगत हस्बैंड के चाहने वाले करोड़ों प्रशंसकों को एक बड़ा गिफ्ट देने का ऐलान किया था। इस घोषणा के अनुसार, जब पूरा विश्व वैलेंटाइन डे के आरम्भ होने का जश्न मना रहा होगा तब मेघना राज सरजा अपने और दिवंगत हस्बैंड चिरंजीवी सरजा के प्यार की निशानी, अपने न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक पुरे विश्व को बताने वाली हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meghana Raj Sarja (@megsraj)

चिरंजीवी सरजा की पत्नी और कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री मेघना राज सरजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से कहा है, ‘आज रात जब घड़ी में ठीक 12.00 बजेंगे, ये मेरे और चिरू के लिए ये बहुत गर्व करने वाला पल होगा, कि हम अपनी लाइफ के प्यार से आप सभी से भेंट करवाएं।’ इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘हमारे परिवार के वृक्ष को बढ़ाने वाले नन्हें-मुन्ने से मिलने के लिए टैप करें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meghana Raj Sarja (@megsraj)

मेघना राज सरजा के इस घोषणा के पश्चात् सोशल मीडिया पर जूनियर चिरू को देखने के लिए बेताबी प्रशंसकों के बीच स्पष्ट नजर आई। वही मेघना राज ने जैसे अपने बेबी का प्यारा सा वीडियो शेयर किया वैसे ही सभी फैंस इस पर प्यार बरसाने लगे। बता दें कि चिरंजीवी सरजा की आक्समिक मौत बीते साल जून के महीने में उस समय हुई थी जब पूरी दुनिया कोरोना के कहर को झेल रही थी। कोरोना लॉकडाउन के समय चिरंजीवी सरजा, हार्ट अटैक के चलते दुनिया को छोड़कर चले गए थे। इस समय अभिनेता की आयु सिर्फ 36 वर्ष की थी। दुखद ये है कि उनकी मौत के समय वाईफ मेघना राज सरजा प्रेग्नेंट थी। 

ओंद्रिला सेन ने बॉयफ्रेंड अंकुश हाजरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने भाजपा पर लगाया हिंसा का आरोप

मिमी चक्रवर्ती ने शेयर किया अपना वेलेंटाइन, देंखे ये खूबसूरत तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -