पुणे में हुआ बड़ा हादसा, लोहे की होर्डिंग गिरने से 5 लोगों की मौत
पुणे में हुआ बड़ा हादसा, लोहे की होर्डिंग गिरने से 5 लोगों की मौत
Share:

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां के पिंपरी चिंचवड़ में लोहे की होर्डिंग गिरने से 5 व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। कहा जा रहा है कि तेज हवा के चलते पिंपरी चिंचवड़ में लगी लोहे की होर्डिंग गिर गई। इसमें दबकर 5 व्यक्तियों की जान चली गई। इनमें से चार महिलाएं हैं। 

दुर्घटना सोमवार शाम को रावत किवले क्षेत्र में मुंबई-पुणे हाईवे पर बने सर्विस रोड पर हुई। सोमवार शाम को यहां अचानक तेज हवा चलने लगी। इसके चलते कुछ लोग होर्डिंग के नीचे बनी पंचर मरम्मत की दुकान के नीचे खड़े हो गए। अचानक होर्डिंग गिर गई। इस दुर्घटना में 5 की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, 5 व्यक्तियों के शवों को निकाला गया है। जबकि 3 चोटिल व्यक्तियों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मरने वाले व्यक्तियों की पहचान शोभा टक, वर्षा केदारो, भारती, अनीता उमेश रॉय एवं रामबध के रूप में हुई है। 

वही दूसरी तरफ हरियाणा के करनाल से एक दर्दनाक दुर्घटना की खबर सामने आ रही है यहाँ 4 व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 20 लोग घायल हो गए। घटना जिस समय हुई, उस दरम्यान 200 मजदूर मिल में सो रहे थे। अफसरों ने बताया, अभी भी कई श्रमिकों के मलबे में दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। दुर्घटना के पश्चात् दमकल की गाड़ियां मौके पर है तथा बचाव अभियान जारी है। घटना करनाल के तरावड़ी स्थित तीन मंजिला मिल में हुई।

लापता हुए TMC नेता मुकुल रॉय! बेटे के दावे के बीच सोमवार देर रात पहुंचे दिल्ली

करनाल में ढही राइस मिल, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

AC में ब्लास्ट होने से फैमिली कोर्ट में लगी आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -