MP में हुआ बड़ा हादसा! डंपर से जा टकराई बस, आग लगने से 13 यात्रियों की हुई मौत
MP में हुआ बड़ा हादसा! डंपर से जा टकराई बस, आग लगने से 13 यात्रियों की हुई मौत
Share:

गुना: मध्य प्रदेश के गुना से एक दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां यात्रियों से भरी बस की टक्कर डंपर से हो गई। इस दुर्घटना से बस में आग लग गई तथा 13 व्यक्तियों की मौत हो गई। जिस समय ये दुर्घटना हुई उस समय यात्री बस गुना से आरोन जा रही थी। बस में यात्रियों की संख्या लगभग 30 के आस पास थी। दुर्घटना की भयावहता अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, कुछ शव पूरी तरह जल चुके हैं तथा प्रशासन ने DNA मिलान के माध्यम से उनकी पहचान किए जाने की बात की है। 

कलेक्टर व एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं। चोटिल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम ने मृतकों को 4-4 लाख, चोटिल व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। बता दें कि गुना में ये दुर्घटना डंपर और बस की टक्कर के बाद हुई। शुरुआत में 7 लोगों के मरने की खबर आई थी, मगर धीरे-धीरे मृतकों का आंकड़ा बढ़ता गया। गुना के कलेक्टर तरुण राठी ने हादसे को लेकर खबर दी है। उन्होंने बताया कि 17 चोटिल लोगों अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा वे सुरक्षित हैं। 

वही दुर्घटना को लेकर जिला कलेक्टर ने बताया कि डंपर से टक्कर के बाद बस पलटी खाकर सड़क से नीचे जा गिरी तथा उसमें तुरंत ही आग लग गई। आग भयानक थी, इसलिए कई यात्री इसकी जद में आ गए तथा जल कर मारे गए। हादसे में 17 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जिनका वहां उपचार जारी है। कई शव बुरी तरह जल चुके हैं, और चेहरा देखकर उनकी पहचान करना संभव नहीं है। इसलिए परिजन उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। उधर, प्रशासन दुर्घटना कैसे हुई और इसके जिम्मेदारों की जांच व खोजबीन में भी जुट गया है। डंपर के परमिट आदि की जानकारी भी निकाली जा रही है।

वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे को लेकर शोक जताया है। X पर मुख्यमंत्री ने लिखा 'गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगतों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। दुःख की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।' आगे उन्होंने कहा- 'मैंने प्रशासन को चोटिल यात्रियों के समुचित उपचार का इंतजाम करने के साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं, जिससे भविष्य में इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ति न हो। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा चोटिल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।।। ॐ शांति ।' सीएम ने मृतक लोगों को 4-4 लाख,घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। 

आखिर क्यों सरकार ने लगाया मुस्लिम लीग पर बैन, जानिए मामला

‘इंशाअल्लाह, जल्द एक और पुलवामा होगा’, मदरसे के छात्र ने दी आतंकी हमले की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

'सेना को सिर्फ देश को दुश्मनों से बचाना नहीं है, बल्कि देशवासियों का भी दिल जीतना है', राजौरी में सेना से बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -