'पूरे देश के नक़्शे पर छाई हुई थी भाजपा, अब हो गई टुकड़े-टुकड़े'
'पूरे देश के नक़्शे पर छाई हुई थी भाजपा, अब हो गई टुकड़े-टुकड़े'
Share:

रायपुर: झारखंड के नवनिर्वाचित सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान बघेल राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बीच में बैठे हुए थे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने ममता से एनआरसी समेत अन्य राजनीतिक हालात पर चर्चा की। रविवार को रांची रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर प्रेस वालों से चर्चा में उन्होंने कहा कि भाजपा जो कभी देश के नक्शे के छाई हुई थी, वो अब टुकड़े-टुकड़े हो गई है। कई प्रदेशों में जनता उन्हें नकार रही है। झारखंड में सोरेन दूसरी बार सीएम बने हैं।

बघेल ने कहा कि झारखंड की जनता ने भाजपा सरकार को रिजेक्ट कर दिया है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा कि यह नया अनुभव है। इसमें सब लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। देश विदेश से कलाकार आए हैं, यहां साहित्यकार, लेखक और वरिष्ठ जानकार लोग भी आए हुए हैं। यह बहुत कम होता है कि एक ही स्टेज पर सारे आदिवासी एक साथ दिखाई दें। यह सफल कार्यक्रम रहा है।

आरटीआई से मिला जवाब, प्रधानमंत्री ने फिटनेस वीडियो पर खर्च किया कितने लाख

हांगकांग में चीन के खिलाफ बढ़ी नफरत, नव वर्ष का पहला दिन हो सकता है भारी

फ्लाइट इंजीनियर क्रिस्टीना कोच बनी, सबसे लम्बे समय तक अंतरिक्ष में रहने वाली महिला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -