58 मामलों में फंसे  भोपाल के बदमाश मुख्तार मलिक की हुई मौत
58 मामलों में फंसे भोपाल के बदमाश मुख्तार मलिक की हुई मौत
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बदमाश मुख्तार मलिक की राजस्थान में जान चली गई है। झालावाड़ की SP मोनिका सेन ने पुष्टि की है कि मुख्तार का देहांत उपचार के बीच ही हो गया है। मुख्तार पर भोपाल में तकरीबन 58 मामले दर्ज हैं। कोहेफिजा में फायरिंग को लेकर भी पुलिस उसकी तलाश करने में लगे हुए है। 18 मई को जमीन विवाद के चलते फायरिंग शुरू हो गई थी।

खबरों का कहना है कि राजस्थान के झालावाड़ में 2 गैंग में गैंगवार हुई थी। इसमें मुख्तार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। राजस्थान पुलिस ने कहा है कि भोपाल के ठेकेदार मुख्तार मालिक, उसके साथी विक्की उर्फ वाहिद सहित नाव में तकरीबन 11 लोग सवार थे। तब बंटी गुर्जर के गैंग ने मुख्तार ग्रुप पर फायरिंग शुरू कर दी थी। हमले में कमल किशोर की मौत हो गई थी। पुलिस को शुक्रवार सुबह ग्राम कासलाखेड़ी, पाटन में ग्रामीणों को मुख्तार जख्मी अवस्था में पाया गया था। 

मिली जानकारी के अनुसार मुख्तार मलिक ने राजस्थान के भीमसागर बांध में मछलियां पकड़ने का ठेका भी दे दिया गया था। इतना ही नहीं मंगलवार देर रात मुख्तार मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास नाव से पेट्रोलिंग करने में लगा हुआ था। तभी गांव के कुछ मछुआरों से उसका विवाद शुरू हो गया था। इसी बात को लेकर फायरिंग शुरू हो गई। सुबह नदी में एक युवक का शव मिला, नाव भी पलटी हुई थी।

काम रेलवे ने किया, क्रेडिट AAP सरकार लेने लगी..., रेलवे ने खुद ट्वीट करते हुए खोली पोल

पीएम मोदी "आजादी का अमृत महोत्सव" का उद्घाटन करेंगे

अपने ही घर में 30 साल से कैद है ये शख्स, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -