गिरफ्तार हुआ 'भोंदू बाबा', जानिए कौन है ये?
गिरफ्तार हुआ 'भोंदू बाबा', जानिए कौन है ये?
Share:

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती से एक बलात्कार की घटना सामने आई है। जहां मार्डी आश्रम स्थित गुरदास भोंदू बाबा पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगया था तथा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि पीड़िता मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि भोंदू बलात्कारी गुरदास बाबा उर्फ सुनील कावलकर ने उसके बिगड़े काम ठीक होने का झांसा देकर बलात्कार किया था। उसके बिगड़े काम अच्छे कर देने का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। कुरहा पुलिस थाने शिकायत दर्ज होते ही अपराधी बाबा फरार हो गया था। जिसने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया तथा किसी को कुछ भी कहने पर जान से मारने की धमकी भी थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बहुत कोशिश करने के बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। फिर मुखबिरों को एक्टिव किया गया तथा पुलिस उस तक पहुंच गई। 

वही इस मामले पर अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अपराधी बाबा अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी एवं बाल कटवा कर सामान्य तरीके से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं आंध्र प्रदेश घूम-घूमकर स्वयं को बचा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बलात्कारी बाबा को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि गहराई से इस मामले की तहकीकात की जा रही है, तहकीकात के हिसाब से ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

चौधरी चरण सिंह के साथ कांग्रेस ने कर दिया था खेला, 23 दिन में छोड़ना पड़ा था पीएम पद

'ये गर्व की बात..', नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर आंध्र के पूर्व पीएम चंद्रबाबू नायडू ने दी बधाई

इतनी कम कीमत में मिल रहा है भारतीय कंपनी का 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -