यूट्यूब पर ट्रेंड हुआ 'करंट', कुछ ही देर में मिले करोड़ो व्यूज
यूट्यूब पर ट्रेंड हुआ 'करंट', कुछ ही देर में मिले करोड़ो व्यूज
Share:

भोजपुरी के मशहूर अभिनेता और गायक पवन सिंह का नया सांग करंट रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। पवन सिंह के इस भोजपुरी सांग को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। आप इसी बात से अनुमान लगा सकते हैं कि सिर्फ 24 घंटे में पवन सिंह के इस भोजपुरी सांग को 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। 

वही सोशल मीडिया पर ये सांग बहुत वायरल हो रहा है। इस सांग में एक बार फिर से पवन सिंह, लोकप्रिय म्यूजिक कंपोजर पायल देव तथा कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की तिकड़ी ने धूम मचा दी है, जिसे प्रशंसक भी बहुत पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह का यह सांग 'करंट' सिर्फ 20 घंटे में 4 मिलियन व्यूज की संख्या को पार कर चुका है। इसके साथ ही यूट्यूब की टॉप 5 ट्रेंडिंग में पवन का यह सांग फिलहाल चौथे नंबर पर है।

वही आशा की जा रही है कि ये भोजपुरी सांग निरंतर ऊपर की बढ़ेगा। इस सांग में पवन सिंह पूर्ण रूप से बॉलीवुड अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जिसे फैंस बहुत पसंद भी कर रहे हैं। करंट सांग के लिरिक्स को मोहसिन शेख तथा पायल देव ने लिखा है। इसके म्यूजिक वीडियो में दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की खूबसूरत अभिनेत्री राय लक्ष्मी दिखाई दी है, जिसके साथ पवन की केमेस्ट्री बहुत जच रही है। इस सांग को आदित्य देव ने प्राड्यूस किया है। वैसे तो पवन सिंह का प्रत्येक सांग अलग होता है, मगर करंट भोजपुरी सांग अब तक का सबसे अलग और नया है।

हरितालिका तीज पर रिलीज हुए ये 3 खास गाने, यहां देंखे वीडियो

खेसारी लाल यादव के 'बस कर पगली' ने मचाया धमाल, वायरल हुआ वीडियो

निरहुआ संग दुल्हन के जोड़े में नजर आई आम्रपाली दुबे, फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -