निरहुआ संग दुल्हन के जोड़े में नजर आई आम्रपाली दुबे, फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया
निरहुआ संग दुल्हन के जोड़े में नजर आई आम्रपाली दुबे, फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया
Share:

भोजपुरी फिल्मों में ऑडियंस यदि किसी जोड़ी को सबसे अधिक पसंद करते हैं तो वह है दिनेश लाल यादव निरहुआ तथा आम्रपाली दुबे की जोड़ी। लोगों को भोजपुरी फिल्मों के पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आती है। दोनों की जोड़ी ऑडियंस को कितनी पसंद है इस बात का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक दोनों ने एक साथ 30 से अधिक फिल्मों में काम किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dubey Aamrapali ???? (@aamrapali1101)

वही अब स्थिति ये है कि भोजपुरी के ऑडियंस कभी-कभी इन दोनों को पति-पत्नी तक समझ लेते हैं। दोनों स्टार्स के रील तथा रियल लाइफ कैमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आती है। वहीं आम्रपाली दूबे को भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन भी बोला जाता है। आम्रपाली दुबे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी बहुत सक्रीय रहती हैं। आम्रपाली दुबे ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ शेयर किया है। जिसमें वह दुल्हन के गेटअप में दिखाई दे रही हैं।

वही इसमें जो सांग बज रहा है वह है ‘लजाई काहे’ जिसे शिल्पी राज ने गाया है। इस इंस्टाग्राम वीडियो में आम्रपाली के साथ निरहुआ दिखाई दे रहे हैं। आम्रपाली के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स को उनका यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और यही कारण है कि दोनों के इस विशेष अंदाज पर निरंतर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस कारण आम्रपाली का यह पोस्ट वायरल हो गया है।  

कांग्रेस पर भड़के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, कहा - 'अफवाह फैला रही'

गणेश चतुर्थी: 10 दिन लगाए ये भोग, खुश हो जाएंगे बप्पा

इस तारीख से शुरू होगी RC15 की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -