मुम्बई में हुआ भोजपुरी फिल्म अवार्ड का आयोजन इन्हे मिले ये अवार्ड
मुम्बई में हुआ भोजपुरी फिल्म अवार्ड का आयोजन इन्हे मिले ये अवार्ड
Share:

पिछले कई सालो से आयोजित हो रहे भोजपुरी फिल्म अवार्ड का आयोजन मुम्बई में किया गया। इस तेरहवें भोजपुरी फिल्म अवार्ड में इस साल के सभी अवार्ड शो की तरह निरहुआ और खेसारी लाल की फिल्मों का बोलबाला रहा। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में जहां निर्माता राहुल खान की 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' ने बाजी मारी वही पॉपुलर फिल्म का खिताब अनंजय रघुराज की फिल्म 'मेहन्दी लगा के रखना' को मिला। मंजुल ठाकुर को 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' के लिए बेस्ट डॉयरेक्टर का अवार्ड मिला तो इसी फिल्म के लिए जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया।

गायन के लिए इन्हे मिला अवार्ड

जानकारी के मुताबिक फिल्म 'काशी अमरनाथ' के लिए आम्रपाली दुबे ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया। इसी तरह पॉपुलर एक्टर का खिताब खेसारी लाल यादव को मिला। खेसारी लाल यादव को साल का सर्वश्रेष्ठ गायक का भी अवार्ड मिला। वही ख्यात गायिका इंदु सोनाली को सर्वश्रेष्ठ गायिका का अवार्ड मिला। फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना' के लिए संगीतकार रजनीश मिश्रा और मधुकर आनंद को अवार्ड से नवाजा गया।

काशी अमरनाथ को भी मिला अवार्ड 

बेस्ट कोरियोग्राफर के लिए रिक्की गुप्ता को अवार्ड मिला वही वासु को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए अवार्ड मिला तो जितेंद्र सिंह जीतू को बेस्ट एडिटर का आवर्ड मिला। सामाजिक सरोकार वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला प्रियंका चोपड़ा की संतोष मिश्रा निर्देशित फिल्म 'काशी अमरनाथ' को। निर्देशक प्रमोद शास्त्री की फिल्म 'रब्बा इश्क न होवे' को बेस्ट ऑडियोग्राफी का अवार्ड मनोज सिंह को मिला। भोजपुरी फिल्मों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उदय भगत को विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया।

क्रिसमस पर बेहद हॉट अंदाज़ में नजर आईं जैकलीन, शेयर की फोटोज

प्रभास की 'देवसेना' बन सकती है रणवीर सिंह की दुल्हनिया

फिर घुड़सवारी करने निकले छोटे नवाब तैमूर, 3 लोगों ने की देख-रेख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -