अक्षरा सिंह का हिंदी गाना रिलीज के साथ ही हुआ वायरल, फैंस हुए दीवाने
अक्षरा सिंह का हिंदी गाना रिलीज के साथ ही हुआ वायरल, फैंस हुए दीवाने
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का हिंदी सांग 'मेरी वफा' रिलीज हो गया है। दिग्गज फिल्म मेकर हैदर काजमी के OTT प्लेटफॉर्म मस्तानी पर सुपर हॉट गर्ल अक्षरा सिंह का ये सांग रिलीज के साथ वायरल भी हो रहा है। मेरी वफा अक्षरा का हिंदी सांग है, जिसे उन्होंने सुरीली आवाज दी है। यूं तो अक्षरा सिंह के सांग्स की धूम यू-ट्यब पर बहुत है, मगर अब उनके सांग ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर भी तहलका मचाने लगे हैं। अक्षरा सिंह का सांग मेरी वफा सेड सॉन्ग है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranjan Sinha (@ranjan_sinha_pro)

अक्षरा सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया, मुझे अच्‍छा लगा रहा है कि हैदर काजमी जैसे दिग्‍गज व संजीदा फिल्‍मनिर्माता के ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर मेरे गाने को जगह मिली है। अक्षरा ने बताया कि ये सांग बहुत अच्‍छा है, आप अवश्य सुनिए। बता दें कि इससे पूर्व मस्तानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज द रेड लैंड रिलीज हो चुकी है, जिसमें पूर्वांचल में जातिवाद की लड़ाई के खूनी अंजाम को दिखाया गया। 

वही हैदर काजमी ने मस्तानी के बारे में बताया था कि यह सार्थक एवं प्रगतिशील सिनेमा के लिए एक शानदार मंच है। इस प्लेटफार्म पर हैदर काजमी के डायरेक्शन में बनी मूवीज रिलीज होंगी। इसके अतिरिक्त विश्व भर में बनी अच्छी और सार्थक फिल्में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑडियंस को देखने को मिलेगा।

राधे श्याम की स्क्रिप्ट के लिए प्रभास बने एडिटर, जानिए क्या है वजह

'बुलेट' के दीवाने हुए फैंस, कुछ ही समय में तोड़े रिकॉर्ड

वेत्रिमारन ने सूरी और विजय सेतुपति के साथ 'विदुथलाई' का अंतिम शेड्यूल को किया शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -