महाराष्ट्र: भिवंडी में गोदाम ढहने की घटना में 2 की मौत
महाराष्ट्र: भिवंडी में गोदाम ढहने की घटना में 2 की मौत
Share:

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में बीते सोमवार पूर्वाह्न एक गोदाम की इमारत गिर गई। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में अब तक मरने वालों की संख्या 2 बताई जा रही है। जी दरअसल इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हैं। इस बारे में नगर निकाय के एक अधिकारी ने जानकारी दी। कहा जा रहा है इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दायर कर ली गई है। जी दरअसल बीते सोमवार को सुबह भिवंडी के मानकोली जंक्शन के हरिहर कंपाउंड में एक मंजिला इमारत ढह गई।

इस इमारत का इस्तेमाल ऑनलाइन सामान बेचने वाली एक कम्पनी के गोदाम के रूप में हो रहा था। हाल ही में नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा है कि, 'इस हादसे में 35 साल के एक गार्ड और आज यानी मंगलवार को एक अन्‍य व्‍यक्ति की मौत हो गई है। इस मामले में तीन नाबालिग सहित कुल छह लोग घायल हुए हैं।' खबरों के अनुसार नारपोली पुलिस ने बीते सोमवार रात को ही चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 304, 337,338, 427 और 34 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी का कहना है कि, 'गोदाम के मालिक सुर्यकांत पाटिल, रामचंद्र पाटिल तथा महानंदा पाटिल और इमारत बनाने वाली कम्पनी के एक सदस्य के खिलाफ मामला दायर किया जा चुका है। अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन पूरे मामले की जांच जारी है।'

प्रोफेसर समेत अन्‍य पदों पर होगी यहां निकली भर्ती, मिलेगा 1।44 लाख तक वेतन

वैलेंटाइन डे: ‘फ्री गिफ्ट कार्ड’ वाले लिंक पर न करें क्लिक, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

धोनी ने हासिल किया एक और बड़ा मुकाम, बने IPL में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -