बेहद दिलचस्प है भारती सिंह और हर्ष की लव स्टोरी, ऐसे हुई थी मुलाकात
बेहद दिलचस्प है भारती सिंह और हर्ष की लव स्टोरी, ऐसे हुई थी मुलाकात
Share:

जानी मानी मशहूर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपनी बेहतरीन काॅमेडी से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग के सभी दीवाने हैं। भारती भी अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने का कोई अवसर नहीं छोड़ती हैं। आज भारती सिंह अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस विशेष अवसर पर आज हम आपको भारती की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। 

अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अतिरिक्त भारती अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी ख़बरों में बनी रहती हैं। भारती ने कॉमेडियन और राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की है। भारती एवं हर्ष का एक बेटा भी है। कपल की लव स्टोरी भी बहुत दिलचस्प है। दरअसल हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह की मुलाकात सबसे पहले कॉमेडी सर्कस के सेट पर हुई थी। इस शो में भारती प्रतियोगी थीं एवं हर्ष लिंबाचिया इस शो के स्क्रिप्ट राइटर थे। हर्ष का काम उस वक़्त कुछ विशेष नहीं चल रहा था। वे जिस भी प्रतियोगी के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे, वो शो से बाहर हो जाता था। भारती को भी उस वक़्त कुछ अलग करना था। भारती के करियर की शुरुआत थी।

वही ऐसे में दोनों ने एक-दूसरे के साथ कोलैबोरेट करने का फैसला लिया था। मगर एक बार फिर वही हुआ, हर्ष ने भारती के लिए स्क्रिप्ट लिखी तथा भारती शो से बाहर हो गईं। फिर एलिमिनेटेड प्रतियोगियों के लिए एक और राउंड रखा गया था। इसके लिए भारती के पास एक और अवसर था कि वे अपने लिए किसी और से स्क्रिप्ट लिखवा लें। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। भारती ने एक बार फिर हर्ष पर विश्वास करते हुए अपनी स्क्रिप्ट उन्हीं से लिखवाई। इस बार ये स्क्रिप्ट दोनों के लिए सक्सेसफुल साबित हुई। फिर भारती अपनी सारी स्क्रिप्ट हर्ष से ही लिखवाने लगीं। इसी के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों वर्कफ्रंट के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी क्लोज आने लगे। वर्ष 2017 में हर्ष और भारती सिंह शादी के बंधन में बंधे। वर्ष 2022 में भारती ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने लक्ष्य सिंह लिंबाचिया रखा।

TVS ने लॉन्च की अपनी अब तक की सबसे शानदार स्कूटर

डिलीवरी से पहले पति संग डिनर डेट पर पहुंची ये मशहूर अभिनेत्री, फैंस ने लुटाया प्यार

आखिर क्यों आलिया भट्ट की बहन पूजा पर भड़के राहुल वैद्य?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -