शाहरुख़-भंसाली विवाद : अब 2016 में रिलीज होगी बाजीराव मस्तानी
शाहरुख़-भंसाली विवाद : अब 2016 में रिलीज होगी बाजीराव मस्तानी
Share:

भंसाली ने शाहरुख को देवदास बनाया था। शाहरुख की आंखों में गहराई देखकर भंसाली ने उन्हें यह किरदार ऑफर किया था। यह बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में काम करने के बाद भंसाली और शाहरुख के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। हालांकि बाद में जब सांवरिया और ओम शांति ओम साथ रिलीज हुई तो दोनों के बीच एक अबोली जंग शुरू हो गई। इनके मतभेद की खबरों ने बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन दोनो में से किसी ने भी झगड़े की खबर को कभी कुबूल नहीं किया।

हालांकि अब भंसाली और शाहरुख का पैचअप हो गया है। हाल ही में भंसाली की पार्टी में शाहरुख नजर आए थे। दोनों ने साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं थीं। निर्देशक संजय लीला भंसाली को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले की रिलीज डेट क्या पता चली कि उन्होंने अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी को 2016 में रिलीज करने का मन बना लिया। दरअसल भंसाली पहले की तरह अपनी फिल्म की सफलता को लेकर किसी तरह का कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते। तभी तो उन्होंने बगैर देरी किए शाहरुख से खुद ही कन्नी काट ली। पिछले काफी समय से सुनने में आ रहा था कि इस साल दिसंबर में रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले और संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी।

इससे निर्देशक रोहित शेट्टी और शाहरुख को तो कोई चिंता नहीं थी, लेकिन भंसाली को यह बात हजम नहीं हो रही थी। इसलिए वह कई दिन से इसका समाधान निकालने की कोशिश में लगे थे। खबरों की मानें तो अब यह क्लैश टल सकता है, क्योंकि भंसाली अपनी फिल्म को 2016 में रिलीज करने की सोच रहे हैं। शाहरुख और काजोल 5 साल के बाद दिलवाले में साथ काम कर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म माई नेम इज खान थी। ऐसे में जाहिर तौर पर दिलवाले काफी लाइमलाइट बटोरेगी और भंसाली भी शाहरुख के प्रति लोगों की दीवानगी से वाकिफ हैं। वह बाजीराव मस्तानी के लिए कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ने की प्लानिंग की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -