50 साल बाद बन रहा है ये अद्भुत संयोग, रखे इन चीजों का ध्यान
50 साल बाद बन रहा है ये अद्भुत संयोग, रखे इन चीजों का ध्यान
Share:

इस वर्ष भाई दूज का त्योहार 26 एवं 27 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है। ज्योतिषविदों की मानें तो इस वर्ष भाई दूज का पर्व बहुत विशेष रहने वाला है। संयोगवश 50 वर्ष पश्चात् सूर्य ग्रहण के अगले ही दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। 25 अक्टूबर 2022 को लगा आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में कई स्थानों पर नजर आया था। मगर त्योहार मनाने वाले लोगों को इससे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। भाई के माथे पर भाग्योदय का तिलक करने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

ज्योतिषविदों के अनुसार, भाई दूज के त्योहार पर तीन प्रमुख ग्रह अपनी-अपनी राशि में रहने वाले हैं। वक्री गुरु मीन राशि में, शुक्र तुला राशि में और शनि मकर राशि में हैं। 3 बड़े ग्रहों के स्वराशि में होने से पर्व की अहमियत और अधिक बढ़ गई है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, भाई दूज का त्योहार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि बुधवार, 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर अगले दिन बृहस्पतिवार, 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आप तिथि के शुभारंभ से लेकर इसके समापन के बीच किसी भी समय त्योहार मना सकते हैं।

वही भाई दूज के दिन बहनें भाई के माथे पर तिलक करती हैं तथा उसकी आरती उतारती हैं। इस के चलते पूजा में कुछ विशेष चीजों को रखना आवश्यक होता है। भाई दूज पर भाई को तिलक करते समय थाली में सिंदूर, फूल, अक्षत (चावल के दाने), सुपारी, पान का पत्ता, चांदी का सिक्का, नारियल, फूल माला, मिठाई, कलावा, दूब घास, केला एवं एक दीपक अवश्य रखना चाहिए। इन सभी चीजों के बिना भाई दूज का पर्व अधूरा माना जाता है।

सुबह उठते ही युवक के कान में हुआ तेज दर्द, जाँच करवाई तो रह गया दंग

प्रेमिका संग आपत्तिजनक हालत में पति को देख बौखलाई पत्नी, उठाया ये कदम

चलती बस में महिला पुलिसकर्मी से हुई छेड़छाड़, हैरान कर देने वाला है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -