अपनी दोस्तों संग 'कजरा मोहब्बत वाला' पर थिरकतीं दिखीं भाग्यश्री
अपनी दोस्तों संग 'कजरा मोहब्बत वाला' पर थिरकतीं दिखीं भाग्यश्री
Share:

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री भाग्यश्री (Bhagyashree) अब भले ही फिल्मों में एक्टिव ना हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना देती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी अदाओं से फिर से लोगों को दीवाना बना डाला है। जी दरअसल हाल ही में भाग्यश्री ने एक वीडियो को शेयर किया है, और इस वीडियो में वो अपनी फ्रेंड्स संग 'कजरा मोहब्बत वाला' (Kajra Mohabbat Wala) सॉन्ग पर डांस कर रही हैं। आप देख सकते हैं भाग्यश्री ने अपने इस वीडियो को फैन्स के बीच भी शेयर किया है और फैंस इसे देख मदहोष हुए जा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

इस समय हमेशा के जैसे उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाग्यश्री अपनी 7 फ्रेंड्स संग साड़ी पहने खूबसूरत तरीके से डांस कर रही हैं। उनका अंदाज पुराना है और घायल कर देने वाला है। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर अदाकारा ने कैप्शन में लिखा है: "क्रेजी दोस्त आपको क्रेजी चीजें करने के लिए मजबूर करते हैं। इसलिए मैं उनको प्यार करती हूं।"

आपने देखा होगा भाग्यश्री इसी तरह फन और चिल करती अकसर नजर आती हैं। कुछ समय पहले ही उनके बेटे अभिमन्यु ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया है। उस दौरान वह बेटे के गाने पर डांस करते भी दिखी थीं। वैसे भाग्यश्री (Bhagyashree) ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपने करियर की शुरुआत की थी, इस फिल्म में वो सलमान खान के साथ नजर आई थीं। इसी फिल्म के बाद उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी, हालाँकि भाग्यश्री ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी।

तलाक के ल‍िए पत्नी ने की 1 करोड़ की ड‍िमांड, पति ने नदी में लगा ली झलांग

पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव, गाँव में मची सनसनी

आगरा, वृंदावन में पड़ोसियों ने 2 नाबालिग लड़कियों संग किया दुष्कर्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -