अब दीपिका के समर्थन में आईं राम्या, कहा- 'महिलाएं मां दुर्गा का रूप मानी जाती हैं, लेकिन...'
अब दीपिका के समर्थन में आईं राम्या, कहा- 'महिलाएं मां दुर्गा का रूप मानी जाती हैं, लेकिन...'
Share:

पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। इस मामले में अब तक कई हिदूं संगठनों ने आपत्ति जताई है। जी दरअसल हर किसी को दीपिका के पहने भगवा रंग की बिकिनी से प्रॉब्लम हो रही है। पहले हिंदू महासभा, फिर वीर शिवाजी ग्रूप, उसके बाद विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस, सभी ने गाने में दीपिका के लुक पर सवाल उठाए।

स्मृति ईरानी ने भी पहनी भगवा रंग की बिकिनी!, टीएमसी नेता ने शेयर किया वीडियो

जी दरअसल हर किसी की मांग है कि इसमें बदलाव किए जाएं, वरना फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। हालाँकि अब विवाद को तूल पकड़ते देखते हुए पूर्व लोक सभा सदस्य राम्या ने दीपिका के समर्थन में एक ट्वीट किया। जी दरअसल राम्या ने ना सिर्फ दीपिका बल्कि महिलाओं के लिए लोगों के मन में आने वाली द्वेष भावना को ही कटघरे में खड़ा किया। आप सभी को बता दें कि राम्या ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि - 'सामंथा को उनके डायवोर्स के लिए ट्रोल किया गया। दीपिका को उनके कपड़ों के लिए, साई पल्लवी को उनके ओपिनियन के लिए, वहीं रश्मिका को उनके सेपरेशन के लिए। इतना ही नहीं कई महिलाओं को उनके हर चॉइस के लिए। चुनने का अधिकार हमारा बेसिक राइट है। महिलाएं मां दुर्गा का रूप मानी जाती हैं। लेकिन इस बुरी भावना के खिलाफ हमें लड़ना ही होगा।'

हालाँकि राम्या के इस स्टेटमेंट पर कई लोगों ने अपनी सहमति जताई है लेकिन कई लोगों ने उन्हें ही ट्रोल कर दिया है। कई लोगों ने इस ट्वीट को पॉलिटिकल बताया। वहीँ कई लोग उन्हें सलाह दे रहे हैं कि अपने धर्म के लिए लड़ो।

बेटी ने करवाई मां की शादी, अनोखी है ये कहानी

'जो सवाल दिया है वही पूछो..', क्या Scripted थी राहुल गांधी की प्रेस वार्ता ?

पुरुषों की ये आँख फड़कने से मिलता है धन लाभ, जानिए आँख फड़कने का मतलब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -