बंगाल: भाजपा के विरोध प्रदर्शन पर देसी बमों से हमला, TMC पर लगा आरोप
बंगाल: भाजपा के विरोध प्रदर्शन पर देसी बमों से हमला, TMC पर लगा आरोप
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के सीतलकुची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कई देसी बमों से हमला किए जाने की खबर मिल रही है। इसके कारण प्रदर्शन स्थल पर भगदड़ मच गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 2 कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल हालात सामान्य हैं। घटना 11 सितम्बर 2022 (रविवार) की है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना कूचबिहार इलाके की है। यहाँ भाजपा कार्यकर्ता, तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं पर ED और CBI की छापेमारी और उनसे बरामद हो रहीं सम्पत्तियों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान वहाँ अचानक ही मौके पर एक के बाद एक देसी बम फटने लगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुकुमार रॉय ने जानकारी दी है कि रैली TMC के उन नेताओं के खिलाफ थी, जिन्होंने तमाम घोटालों को अंजाम दिए हैं। सुकुमार के अनुसार, इस रैली पर न केवल देसी बम फेंके गए बल्कि पत्थरों से भी हमला हुआ है। रॉय ने 2 पार्टी कार्यकर्ताओं के जख्मी होने की भी पुष्टि की है।

भाजपा के अनुसार, यह हमला TMC कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है, जबकि TMC ने इन आरोपों से स्पष्ट इंकार कर दिया है। TMC सांसद शांतनु सेन के अनुसार, भाजपा की रैलियों में लोग जमा नहीं हो पाए थे इसलिए उनकी ओर से ऐसे बहाने बनाए जा रहे हैं। TMC सांसद ने भाजपा को आत्म विनाशकारी पार्टी बताया। साथ ही हिंसा के पीछे भाजपा की विचारधारा को जिम्मेदार बताया है।

कांग्रेस की ओछी सियासत.., RSS ड्रेस की जलती हुई फोटो शेयर की, भाजपा बोली- आग लगाना इनकी फितरत

'आतंकी' के साथ नितीश कुमार के मंत्री इजराइल मंसूरी की तस्वीर ! बिहार की सियासत मचा बवाल

अरविंद केजरीवाल के एक और 'झूठ' का पर्दाफाश.., अहमदाबाद पुलिस ने सरेआम खोली पोल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -