कांग्रेस की ओछी सियासत.., RSS ड्रेस की जलती हुई फोटो शेयर की, भाजपा बोली- आग लगाना इनकी फितरत
कांग्रेस की ओछी सियासत.., RSS ड्रेस की जलती हुई फोटो शेयर की, भाजपा बोली- आग लगाना इनकी फितरत
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस द्वारा अपनी खोई सियासी जमीन को वापस पाने के लिए निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 6वां दिन है। इसी बीच कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की यूनिफार्म को लेकर ऐसा ट्वीट किया गया, जिसे लेकर भाजपा के तमाम नेता भड़क गए हैं। यहां तक कि भाजपा ने सिख दंगों से लेकर मुंबई दंगों तक का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की आग लगाने की पुरानी आदत रही है। 

 

दरअसल, आज कांग्रेस ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की। इस फोटो में संघ की ड्रेस में आग लगी हुई दिखाई दे रही है। इसमें धुंआ भी उठ रहा है। कांग्रेस ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, 'देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और RSS-BJP द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम एक–एक कदम बढ़ा रहे हैं। हमने अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे हैं।' कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद भाजपा के नेता पार्टी पर हमलावर हो गए। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'देश को जलाने की कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। 1984 के दंगे हों, जलगांव हो, मुंबई, हाशिमपुरा, भागलपुर हो या मेरठ। ये सूची बहुत लंबी है।' पूनावाला ने आगे लिखा कि हमें ये भी याद करना चाहिए कि कैसे 1984 के दंगों को राजीव गांधी ने जायज़ ठहराया था। भाजपा नेता ने कहा कि, कांग्रेस केवल देश को जलाने के बारे में सोचती है। 

 

वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस का खानदानी पेशा है। या तो देश तोड़ेंगे या देश को जलाएंगे। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सियासी मतभेद स्वाभाविक और समझने योग्य हैं। मगर राजनीतिक विरोधियों को जलाने के लिए किस प्रकार की मानसिकता की जरूरत है? नकारात्मकता और नफरत की इस सियासत की सभी को निंदा करनी चाहिए। 

अरविंद केजरीवाल के एक और 'झूठ' का पर्दाफाश.., अहमदाबाद पुलिस ने सरेआम खोली पोल

भारत-विरोधी से मेलजोल और क्रांतिकारियों के कार्यक्रम से दूरी.. क्या ऐसे भारत को 'जोड़ेंगे' राहुल गांधी ?

लड़कियों और आदिवासियों के लिए 'नरक' बना झारखंड.., अब स्कूल में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -