महाराष्ट्र से लेकर पंजाब तक बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण के हाल, सामने आए इतने नए मामले
महाराष्ट्र से लेकर पंजाब तक बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण के हाल, सामने आए इतने नए मामले
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब में कोविड-19 के मामलों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। तीनों ही राज्यों में रोजाना के हिसाब से रिकॉर्ड केस दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में रविवार को 40 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं जो कि बीते वर्ष महामारी शुरू होने के उपरांत अब तक सबसे ज्यादा हैं। वहीं दिल्ली में तकरीबन साढ़े तीन माह के उपरांत 1800 से अधिक नए केस सामने आए हैं। जिसके अतिरिक्त पंजाब में करीब तीन हजार नए  केस सामने आए हैं।

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1800 से अधिक मरीजों की पुष्टि हुई जो बीते साढ़े 3 माह में एक दिन में आए सर्वाधिक केस हैं। वहीं 9 संक्रमितों की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल केस 6,57,715 पहुंच गए हैं जबकि 11,006 लोगों की वायरस की वजह से मौत हो गई है। विभाग ने कहा कि 6।39 लोग संक्रमण से मुक्त भी हो गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 13 दिसंबर को एक दिन में 1984 नए केस आए थे।

जिसके अतिरिक्त पंजाब में रविवार को 2,963 नए केस सामने आए हैं। इसमें से 2,155 लोग ठीक हुए हैं वहीं इस बीत 69 लोगों की जान गई है। वहीं महाराष्ट्र में रविवार को रिकॉर्ज 40,414 केस दर्ज किए गए जबकि इस मध्य 108 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र में मृत्यु दर फिलहाल 2 प्रतिशत पर है। महाराष्ट्र में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2,71,3875 हो गया है, वहीं अब तक कुल 2,33,2453 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा राज्य में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3,25,901 हो चुकी है। वहीं अब तक राज्य में 54,181 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं मुंबई में रविवार को 6,923 केस सामने आए हैं जबकि 8 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,98,674 पहुंच गए हैं।

शीशे से खिड़कियों को शील करवाना पड़ गया भारी, कॉर्डियोलॉजी की पूरी में लगी आग

मातम में बदला होली का ये त्यौहार: अनियंत्रित ट्रक ने ली कई लोगों की जान

दूसरे वर्ष भी आंध्र प्रदेश सरकार ने रूप में लाई बजट के अध्यादेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -