'शाकाहारी बनें मुस्लिम और ब्राह्मणों से रखें अच्छा रिश्ता': IAS नियाज खान
'शाकाहारी बनें मुस्लिम और ब्राह्मणों से रखें अच्छा रिश्ता': IAS नियाज खान
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश काडर के एक IAS अफसर नियाज खान ने बृहस्पतिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान धर्मांतरण सहित कई मुद्दों पर अपना पक्ष रखा है। वही अपने ट्वीट के बारे में चर्चा करते हुए नियाज खान ने कहा, 'मैंने तीन बातें ट्वीट की हैं, पहली कि मुस्लिम भाइयों को गायों का रक्षक बनना चाहिए, दूसरी बात यह कि उन्हें शाकाहारी बनने का प्रयास करना चाहिए, हालांकि, कोई मजबूरी नहीं है, यह स्वैच्छिक है और तीसरा ब्राह्मणों के साथ अच्छे संबंध विकसित करना चाहिए।' 

अपनी बात को समझाते हुए नियाज खान ने कहा कि मुस्लिम भी गायों का सम्मान करते हैं। कुछ मुस्लिम उन्हें खाना खिलाते हैं और पानी देते हैं। यह भी देखा जाता है कि कुछ लोग ऐसी घटनाएं (गौ हत्या) करते हैं, अगर मुस्लिम भी गौरक्षक बन जाएंगे तो गायों की रक्षा होगी।  अपनी दूसरी बात पर उन्होंने कहा कि शाकाहार को पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है। यह पृथ्वी को बचाने के लिए अपनाया जा रहा है। यह अच्छा है, मगर किसी को इस बात के लिए नहीं विवश किया जा सकता है कि वह क्या खाए क्या नहीं। ब्राह्मणों से अच्छे रिश्ते बनाने की सलाह पर उन्होंने कहा, 'ब्राह्मण हमेशा सच के रास्ते पर चलते हैं तथा 3000 सालों से मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। आज भी जब संतों का कार्यक्रम होता है तो लाखों के आंकड़े में लोग जुटते हैं। ब्राह्मण आज भी रास्ता दिखाते हैं। ब्राह्मणों के आशीर्वाद से अब तक हमारे यहां शांति बनी हुई है। 

IAS अफसर खान ने आगे कहा, 'कौटिल्य जैसा ब्राह्मण भारत के लिए एक महान उदाहरण रहा है।' उन्होंने कहा कि उनके ट्वीट राजनीतिक नहीं, बल्कि पूरी तरह निजी स्वतंत्र विचार हैं।  यह पूछे जाने पर कि क्या वह हिदुत्व से प्रभावित हैं और क्या सनातन धर्म को स्वीकार करेंगे, नियाज खान ने कहा, 'कभी नहीं, मेरे दो आदर्श हैं, मोहम्मद साहब मेरे आदर्श हैं तथा दूसरे महान चाणक्य। मैं इस्लाम में हूं और यहीं रहूंगा। मोहम्मद साहब मेरे आदर्श हैं। यह अलग बात है कि मेरे ट्वीट्स को लेकर लोग कुछ और समझ लेते हैं।'

दमोह स्कूल में निकला मस्जिद तक का गुप्त रास्ता, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

संजय राउत को मिली गोली से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

केरल से आगे बढ़ा मानसून, जल्द मालवा निमाड़ में देगा दस्तक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -