आपकी सभी सौंदर्य समस्याओ का एकमात्र समाधान है जोजोबा आयल .....
आपकी सभी सौंदर्य समस्याओ का एकमात्र समाधान है जोजोबा आयल .....
Share:

जोजोबा का तेल का इस्तेमाल  त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। ये त्वचा को पोषित करने के साथ ही बालों को भी मजबूत, घना व स्वस्थ रखता है। 

1.गर्मियों में बाल अक्सर उलझ जाते हैं और रुखे व बेजान हो जाते हैं। जोजोबा का तेल पसीने व अनचाही नमी को ब्लॉक कर बालों का रूखापन दूर करता है और उन्हें मुलायम बनाता है। वहीं यह स्कैल्प में नमी प्रदान करता है, जो अक्सर हानिकारक रसायन युक्त शैम्पू के इस्तेमाल से स्कैल्प से निकल जाता है। 

जोजोबा का तेल मुंहासों को नियंत्रित करता है, इसके इस्तेमाल से मुंहासे नहीं होते हैं और दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।

2.जोजोबा का तेल विटामिन ई और बी युक्त होने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से समृद्ध होता है, जो त्वचा को पोषण और सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही नमी भी बरकरार रखता है। जोजोबा के तेल में उच्च स्तर के एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व होते हैं। जोजोबा तेजी से कोशिकाओं को रिजेनरेट करता है। 

3 जोजोबा तेल खासकर लैवेंडर जोजोबा तेल खुशबूदार फूलों की महक से समृद्ध होने के साथ ही सुकून का अहसास कराता है। यह शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करता है, अगर तकिए पर इस तेल की कुछ बूंदें डाल दी जाए तो अच्छी नींद आती है। 

4 ..यह त्वचा को नमी प्रदान करता है। यह अन्य तेलों की तुलना में हल्का होता है और त्वचा में गहराई से समा जाता है। यह त्वचा को मुलायम बनाता है और चमक लाता है। यह त्वचा को जवां बनाता है और उसमें कसाव ले आता है। यह सनबर्न को दूर करने के साथ ही जलन और खुजली भी दूर करता है।

हर रोज़ मेकअप करना चेहरे को पंहुचा सकता है ये नुकसान, जाने

बालो में शैम्पू के बाद अगर बन जाते है घोसला, तो ये उपाय देगा फायदा

पेंसिल शेड्स से बनाये ब्राउन आइज को और भी खूबसूरत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -