पैरों की सूजन कम करेगा यह खास उपाय
पैरों की सूजन कम करेगा यह खास उपाय
Share:

आपको बता दें नंगे पैर चलना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। नंगे पैर चलने से पैरों पर कम जोर पड़ता है और साथ ही ज्वाइंट्स भी मजबूत रहता है। जूते पहनकर चलने से पैरों में दर्द तो होता ही है, साथ-साथ कई सारी समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती है। लेकिन अगर आप नंगे पैर चलते हैं तो इससे आप खुद में तरोताजा महसूस करते हैं। नंगे पैर चलने से एड़ियों का दर्द भी कम हो जाता है। बालू या घास पर नंगे पैर चलना अधिक प्रभावी होता है और शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है।

वजन कम करने के लिए अब खाने होंगे ये सैंडविच

सूजन दर्द करने में है सहायक 

जानकारी के अनुसार बुजुर्गों को अक्सर पैरों की समस्या होती है, इसलिए खाली पैर चलना उनके लिए प्रभावी होता है। नंगे पैर चलना एक्यूपंचर की तरह काम करता है जिससे पैरों का दर्द और सूजन कम होता है। इसके अलावा जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो चलना ही फायदेमंद होता है लेकिन नंगे पैर चलने से शरीर में रक्त का प्रवाह अच्छा रहता है और यह शरीर को संक्रमण से भी बचाता है। शरीर में जितना अच्छा रक्त का प्रवाह रहेगा शरीर उतना ज्यादा बीमारियों से दूर रहेगा।

माउथवॉश का इस्तेमाल पहुंचा सकता है आपको नुकसान

इसी के साथ नंगे पैर चलने से व्हाइट सेल्स काउंट बढ़ता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा नंगे पैर चलना शरीर को और भी कई बीमारियों से बचाता है। इसलिए रोजाना कुछ समय नंगे पैर चलने की कोशिश करें और खुद को स्वस्थ रखें।

ये हैं वो गलतियां जो लोग शॉवर लेने के समय करते हैं

नहीं बढ़ाना फैट तो रोज़ पिएं खीरे का ज्यूस

Recipe : घर में बनाएं रोस्टेड बादाम नमकपारे, सभी को आएंगे पसंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -