सोशल मीडिया पर पवन सिंह और निधी झा के इस गाने ने लगाई आग, मिलें करोड़ो व्यूज़
सोशल मीडिया पर पवन सिंह और निधी झा के इस गाने ने लगाई आग, मिलें करोड़ो व्यूज़
Share:

भोजपुरी जगत इन दिनों शानदार तरक्की कर रहा है। जिसके चलते इस इंडस्ट्री से संबंधित कई सितारों की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही हैं। वहीं इस इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह भी अपनी ताबड़तोड़ फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं। चाहे कोई मूवी हो या म्यूजिक वीडियो, जिसमें पवन सिंह नजर आते है उसे पूर्व में ही सुपरहिट मान लिया जाता है। पवन सिंह की क्रेजी फैन फॉलोइंग के कारण आए दिन उनका कोई न कोई भोजपुरी सांग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते नजर आ जाता है। 

वही हाल ही में वो अपनी मूवी गदर को लेकर बहुत चर्चा में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस मूवी का सांग बहुत ट्रेंड रहा है। साथ ही इस भोजपुरी सांग में पवन सिंह अभिनेत्री निधी झा के साथ डांस तथा रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गदर फिल्म में जहां पवन ने बेहतरीन एक्शन किया, वहीं उनका रोमांटिक स्टाइल भी उनके प्रशंसकों के दिल पर छा गया। यूं तो इस मूवी के सभी सांग बहुत पसंद किया गए थे। वहीं इसका सांग 'बरफ के पानी' कुछ अधिक ही ऑडियंस को पसंद आ रहा है। इस सांग में अभिनेत्री निधी झा के साथ पवन सिंह की कैमिस्ट्री बहुत पसंद की जा रही है। 

वही ऐसा प्रथम बार नहीं है कि पवन सिंह की कोई मूवी इतनी चर्चा में है। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन की फैन फॉलोइंग ही ऐसी है कि उनका कोई भी सांग या फिल्म आते ही चर्चाओं में आ जाता है। ऐसे ही उनका सांग 'बरफ के पानी' यूट्यूब पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। मूवी के इस हिट सांग को यूट्यूब पर 3 करोड़ से भी अधिक व्यूज़ प्राप्त हो चुके हैं।, साथ ही इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 

इन 8 डिफरेंट ऑउटफिट में सीरत कपूर ने बिखेरी खूबसूरती

एक बार फिर खेसारी और काजल की जोड़ी ने दिखाया जलवा, देंखे वीडियो

खेसारी लाल के इस गाने की मची धूम, मिले लाखों व्यूज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -