ओबामा 2016 में शरणार्थियों के मुद्दे पर लेंगे उच्चस्तरीय बैठक
ओबामा 2016 में शरणार्थियों के मुद्दे पर लेंगे उच्चस्तरीय बैठक
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा शरणार्थियों के मुद्दे पर गंभीर होकर सोच रहे है। इसके लिए उन्होने तय किया है कि सितंबर 2016 में वो अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक सितंबर 2016 में होगी, जिसमें दुनिया भर के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा लगेगा, यह बैठक भी इसी दौरान होगी।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत सामंथा पावर ने सोमवार को कहा कि पिछले महीनों में अफ्रीका, मध्य पूर्व और यूरोप में शरणार्थियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। पावर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की सदस्य है। यूएन की अध्यक्षता प्रति माह बदलती है। कहा जा रहा है कि अमेरिका की योजना यूएनओ के साथ संपर्क बढ़ाने की है।

बता दें कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सभा के सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य है। सुरक्षा परिषद् में कुल 15 सदस्य देश है, जिसमें से 10 अस्थायी और 5 स्थायी सदस्य देश है। इन 5 स्थायी देशों में अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस और रुस शामिल है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -