प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के मॉड्यूल का भांडाफोड़, 3 गिरफ्तार
प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के मॉड्यूल का भांडाफोड़, 3 गिरफ्तार
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के चलाए जा रहे एक टेरर मॉड्यूल को पकड़ा गया है और इसी के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है यह लोग अलग खालिस्तान बनाने के रेफरेंडम 20-20 का प्रचार करने के लिए मेटेरियल तैयार करने में लगे हुए थे। वहीं बताया जा रहा है कि पंजाब के खन्ना से 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और भारी मात्रा में प्रचार मेटेरियल और प्रिंटिंग मशीनें बरामद की गई है। आप सभी को बता दें कि पंजाब के पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने इस बारे में जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अमेरिका में मौजूद संगठन SFJ के एक मॉड्यूल का भांडाफोड़ किया है, जिसे भारत सरकार ने ‘गैरकानूनी’ घोषित किया था।

जी दरअसल अलगाववादी मॉड्यूल को ‘सिख जनमत संग्रह 2020’ समेत अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का का दिया गया था। ऐसे में खन्ना से ‘जनमत संग्रह 2020’ के संबंध में बढ़ावा देने वाले पर्चों के साथ 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और बताया जा रहा है गुरपतवंत पन्नू समेत पांच अन्य पर भी मामला दर्ज किया गया है। बीते शुक्रवार के दिन पंजाब पुलिस ने खन्ना के रामपुर गांव में छापेमारी के दौरान ये प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के एक अलगाववादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। आप सभी को बता दें कि SFJ को जुलाई 2019 में भारत सरकार द्वारा यूएपीए अधिनियम के तहत पंजाब में अलगाववाद और हिंसक उग्रवाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ सिख रेफरेंडम 2020 के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था।

वहीं उनकी गतिविधियों का उद्देश्य समुदायों के बीच विभाजन पैदा करना और पंजाब में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करना था। अब जिन तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनकी पहचान खन्ना के रामपुर के रहने वाले गुरविंदर सिंह, रोपड़ के मोरिंडा के रहने वाले जगविंदर सिंह और सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है रेफरेंडम 2020 गतिविधियों वाले 2.84 लाख से अधिक पर्चे बरामद किए गए हैं। इसी के साथ पुलिस ने उनके कब्जे से एक कैनन प्रिंटर, स्प्रे पंप और दीवारों पर अलगाववादी चित्र लिखने वाली स्प्रे बोतल, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और एक होंडा सिटी कार भी बरामद की है।

गुजरात: मौत के मुंह से वापस आया शख्स, वीडियो वायरल

आज है शनि प्रदोष व्रत, यहाँ जानिए पंचांग

सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार को ग्यारहवीं कक्षा के लिए ऑफ़लाइन परीक्षा आयोजित करने की दी अनुमति

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -