चौथी बार शादी करने जा रहा था बैंककर्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चौथी बार शादी करने जा रहा था बैंककर्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में महिला समिति की कुछ सदस्यों ने एक शख्स की खूब पिटाई कर दी। मामला अरगोड़ा थाना इलाके का है। यहां महिला समिति के सदस्यों ने कई शादियां करने के आरोप को लेकर शख्स को बुरी तरह पीट दिया। महिला सदस्यों का आरोप है कि युवक एक, दो नहीं, बल्कि चौथी शादी करने की तैयारी कर रहा था। इसकी खबर युवती के घरवालों को लग गई।  

तत्पश्चात, युवती के घरवालों ने महिला समिति को इसकी खबर दे दी। खबर प्राप्त होने के बाद महिला समिति की महिलाओं ने पहले तो अपराधी को खूब पीटा। तत्पश्चात, अपराधी को मारते हुए थाने लेकर पहुंची। कहा जा रहा है कि अपराधी का नाम अनुराग कडुलना है। वह ग्रामीण बैंक में काम कर रहा था। अपराधी महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए उनसे शादी करता था। फिर रूपये भी ऐंठता था। घटना की जानकारी होने के पश्चात् सरकारी बैंककर्मी को नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक लड़की को अपराधी ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। जब घरवाले लड़की की खोजबीन में जुटे, तो उन्हें पता चला कि अनुराग कांडुलना युवती को लेकर फरार हुआ है। फिर घरवालों ने महिला समिति का सहयोग लिया। उनकी सहायता से लकड़ी को बरामद कर लिया। अपराधी बैंककर्मी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वही इस घटना कि जानकारी जिसे भी मिली उसने हैरानी जताई, फिलहाल मामले की जाँच जारी है। 

'अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा', बिहार में बोले PK

'मुहर्रम में नाचेंगे' कहकर फंस गए खड़गे, भाजपा बोली- ये मुसलमानों का अपमान

यूपी: सिद्धार्थनगर में बूढ़ी राप्ती नदी पर बना बांध टूटा, कई गाँव जलमग्न, फसलें तबाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -