नवंबर में कुल 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें लिस्ट
नवंबर में कुल 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें लिस्ट
Share:

वर्ष का 10वां महीना यानी अक्टूबर माह समाप्त होने में 6 दिन शेष हैं, साथ ही नवंबर महीने का आरम्भ होने वाला है। यदि आप नवंबर महीने में बैंक से जुड़े कुछ आवश्यक काम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बैंक में पड़ने वाली छुट्टी की सूची को एक बार अवश्य देख लेना चाहिए। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक महीने बैंक हॉलिडे (Bank Holiday List) की सूची जारी करता है। इस सूची को आप केंद्रीय बैंक RBI के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। यदि आपको बैंक में आवश्यक काम करना है, तो आप इसे 1 दिन पहले ही निपटा लें। साथ ही आप नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के माध्यम से भी अपने काम कर सकते हैं।

10 दिन बंद रहेंगे बैंक :-
कई बार लोगों को महीने में किस-किस दिन बैंक बंद है, इस बात की खबर नहीं रहती है। इस जानकारी के अभाव में वह बैंक पहुंच जाते हैं तथा उनके आवश्यक काम अटक जाते हैं। ऐसे में आप इस दिक्कत से बचना चाहते हैं, तो जान लें कि नवंबर महीने कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

यहाँ देखें सूची:-
1 नवंबर 2022 - कन्नड़ राज्योत्सव/कुट- बेंगलूरु और इंफाल में बैंक बंद
6 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 नवंबर 2022 - गुरुनानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहास पूर्णिमा/वांगला फेस्टिवल– अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोचि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद  
11 नवंबर 2022 - कनकदासा जयंती/वांग्ला फेस्टिवल- बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद
12 नवंबर 2022 - शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
13 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
20 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 नवंबर 2022 - सेंग कुत्सनेम- शिलांग में बैंक बंद
26 नवंबर 2022 - शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
27 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

प्रेमिका संग आपत्तिजनक हालत में पति को देख बौखलाई पत्नी, उठाया ये कदम

चलती बस में महिला पुलिसकर्मी से हुई छेड़छाड़, हैरान कर देने वाला है मामला

'कभी राम मंदिर का किया था विरोध और आज नोट में चाहिए भगवान', केजरीवाल के हिंदुत्व कार्ड पर BJP का पलटवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -