लगातार कई दिन बंद रहेंगे बैंक

यदि आप आने वाले दिनों में बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि आज से बैंक 8 दिनों के लिए बंद रहेंगे। अक्टूबर में कई पर्व पड़ रहे हैं, जिनमें दूर्गा पूजा, नवरात्रि एवं विजयादशमी सम्मिलित हैं। देशभर में इस माह कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनमें दूर्गा पूजा, नवरात्रि और दशहरा सम्मिलित हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कैलेंडर के अनुसार, इस माह बैंक की छुट्टियों की लंबी सूची है। सार्वजनिक छुट्टियों पर सभी बैंक बंद रहते हैं। जबकि कुछ छुट्टियां भिन्न-भिन्न प्रदेशो में अलग हो सकती हैं। इसलिए यदि आने वाले दिनों में आपके बैंक का कुछ आवश्यक काम है, तो इस सूची को चेक कर लें। और अपने प्रदेश के हिसाब से चेक कर लें। आप इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भी कुछ काम कर सकते हैं।

बैंक की छुट्टी की सूची:-
1- 13 अक्टूबर- दूर्गा पूजा (महाष्टमी)

13 अक्टूबर को महाष्टमी की छुट्टी है। इस दिन अगरतला, भुवनेश्वर, गैंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना तथा रांची में बैंक बंद रहेंगे।

2- 14 अक्टूबर- दूर्गा पूजा/ दशहरा (महा नवमी)/ आयूथा पूजा
14 अक्टूबर को महा नवमी के मौके पर अगरतला, बेंगलुरू, चैन्नई, गैंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलॉन्ग, श्रीनगर, तिरूवन्नतपुरम में बैंक बंद रखे जाएंगे।

3- 15 अक्टूबर- दूर्गा पूजा/ Dasara/ दशहरा (विजय दशमी)
15 अक्टूबर को विजयादशमी के त्योहार के मौके पर इंफाल और शिमला को छोड़कर दूसरी सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।

4- 16 अक्टूबर- दूर्गा पूजा (Dasain)
शनिवार को Dasain के कारण सिर्फ गैंगटोक में बैंकों को बंद रखा जाएगा।

5- 17 अक्टूबर- रविवार
17 अक्टूबर को रविवार है। इस दिन देश में सभी स्थान पर बैंकों की छुट्टी होती है।

6- 18 अक्टूबर- कटी बिहू
18 अक्टूबर को कटी बिहू के दिन केवल गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।

7- 19 अक्टूबर- ईद-उल मिलाद/ईद-ई-Miladunnabi/ मिलाद-ई-शरीफ (Prophet मोहम्मद का जन्मदिन)/ Baravafat
इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चैन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरूवन्नतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

8- 20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन/ लक्ष्मी पूजा/ ईद ए मिलाद
20 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरू, चंडीगढ़, कोलकाता तथा शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर में इन दिनों पर भी बंद रहेंगे बैंक:-
22 अक्टूबर- Eid-i-Milad-ul-Nabi के बाद का शुक्रवार (जम्मू, श्रीनगर)
23 अक्टूबर- महीने का चौथा शनिवार (सभी जगह)
24 अक्टूबर- रविवार (सभी जगह)
26 अक्टूबर- Accession डे (जम्मू-श्रीनगर)
31 अक्टूबर- रविवार (सभी जगह)

आमजन को बड़ा झटका! आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल का भाव

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर चीन ने जताई आपत्ति

अरविद केजरीवाल ने पंजाब में 'लालफीताशाही' और 'इंस्पेक्टर राज' समाप्त करने का किया वादा

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -