रात के 3 बजे जोर-जोर से चिल्लाने लगी लड़की, दृश्य देखकर परिजनों के उड़े होश
रात के 3 बजे जोर-जोर से चिल्लाने लगी लड़की, दृश्य देखकर परिजनों के उड़े होश
Share:

लखनऊ: आजकल बढ़ते अपराध के मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। अब जो मामला हाल ही में सामने आया है वह बलिया के एक गांव का है। यहाँ पर एक किशोरी को देर रात आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है उसे गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इस मामले में किशोरी के पिता ने पड़ोस के युवक पर छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अब हत्या के प्रयास का मुकदमा दायर कर लिया है और आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है।

क्या है मामला- 16 साल की किशोरी रात के समय छत पर सो रही थी। उसी दौरान करीब तीन बजे वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो उन्होंने देखा लड़की आग से झुलसकर छटपटा रही थी। तुरंत घरवालों ने आग बुझा दी और किशोरी को नीचे लेकर आए। उसके बाद वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इस मामले के बारे में जैसे ही जानकारी एसपी देवेन्द्र नाथ, एएसपी संजय यादव, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह व एसओ अनिल चंद तिवारी को मिली सभी वहां पहुंच गए।

उसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस का ही युवक 21 साल का कृष्णा गुप्ता बेटी के साथ छेड़खानी करता है। आगे उन्होंने कहा, 'शनिवार की रात वह मेरे छत पर पहुंचा तथा पुत्री के उपर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दिया।' इस मामले में अब पुलिस ने केस दायर कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

अर्नब की गिरफ्तारी पर भाजपा का विरोध ट्रम्प की प्रतिक्रिया से मिलता है: शिवसेना

दिल्ली: 9 नवम्बर से हड़ताल पर रहेंगे तीनों नगर निगमों के कर्मचारी

जो बाइडेन की जीत से खुश हैं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -