एक बार फिर साथ नजर आए बाजीराव-काशीबाई, वायरल हुआ डांस वीडियो
एक बार फिर साथ नजर आए बाजीराव-काशीबाई, वायरल हुआ डांस वीडियो
Share:

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के इनॉगरेशन में दूसरे दिन भी स्टार्स का मेला लगा रहा। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने शनिवार को इवेंट में परफॉर्म किया। रणवीर सिंह परफॉर्मेंस के चलते स्टेज से उतर कर दर्शकों में चले गए एवं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मंच पर ले आए। रणवीर सिंह को लंबे समय पश्चात् स्क्रीन पर प्रियंका चोपड़ा के साथ देखकर प्रशंसकों का उत्साह की सीमा ना रही।

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा एवं रणवीर सिंह का यह वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा 'गुंडे' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में एक साथ काम करते दिखाई दे चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थीं। इसी इवेंट में शाहरुख खान, वरुण धवन, सुहाना खान, रेखा, काजोल, सलमान खान एवं गौरी खान जैसे तमाम स्टार्स शामिल हुए।

शाहरुख खान ने स्टेज पर अपनी फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस किया। रणवीर सिंह एवं वरुण धवन ने उन्हें जॉइन किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह और वरुण धवन 'झूमे जो पठान' पर शाहरुख खान के मूव्स मैच करने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि शाहरुख़ खान की फोटोज इस इवेंट से इंटरनेट पर खूब शेयर की गई हैं।

रश्मिका संग नाटू- नाटू पर जमकर थिरकी आलिया भट्ट

'झूमे जो पठान' पर जमकर नाचे शाहरुख़ खान, बोले- 'पार्टी अगर अंबानी के घर...'

अजय-काजोल और शाहरुख़-गोरी की बेटियों ने लूटी महफिल, वीडियो देख मदहोश हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -