अक्षरा सिंह और खेसारी के रोमांस ने मचाया धमाल, देंखे वीडियो
अक्षरा सिंह और खेसारी के रोमांस ने मचाया धमाल, देंखे वीडियो
Share:

बॉलीवुड मूवीज को टक्कर देने में जहां भोजपुरी जगत कोई कमी नहीं छोड़ रहा है, वहीं खेसारी लाल यादव तथा अक्षरा सिंह जैसे सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग और अधिक बढ़ रही है। उनकी मूवीज तो सुपरहिट होती ही हैं इसके साथ-साथ आए दिन उनका कोई न कोई भोजपुरी सांग भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता दिखाई दे जाता है। हाल ही में इन दोनों सितारों का एक ऐसा ही भोजपुरी सांग बहुत व्यूज बटोर रहा है। इस सांग में अक्षरा सिंह तथा खेसारी डांस एवं रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

खेसारी तथा अक्षरा की जोड़ी पहले भी कई मूवीज और म्यूजिक वीडियोज में पसंद की गई है। वहीं इस सांग में दोनों ने ही बेहतरीन सीन भी दिए हैं। ये सांग खेसारी की सुपरहिट एल्बम 'हीरो नंबर 1' से है। यूं तो इसके सभी सांग बहुत पसंद किए गए हैं। किन्तु इस मूवी के सांग 'बज जाइ छागल' को प्रशंसकों का कुछ ज्यादा ही प्यार मिला है। इस सांग को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। और यही वजह है कि अब तक ये भोजपुरी गाना लाखों व्यूज बटोर चुका है। 

इसके साथ ही इस सांग में अक्षरा सिंह के जबरदस्त अंदाज को देख कर लोग हैरान रह गए हैं। यही वजह है ये गाना ताबड़तोड व्यूज बटोर रहा है। सांग के वीडियो में खेसारी तथा अक्षरा की बहुत जबरदस्त कैमिस्ट्री देखते ही बन रही है। साथ ही इस वीडियो को अब तक 9,592,738 व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। मतलब खेसारी और अक्षरा का ये गाना 95 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं।

सुरिया ने सोरारई पोटरू की प्रशंसा करने पर महेश बाबू का किया आभार व्यक्त

शारदा सिन्हा के इन गानों ने छठ पूजा पर बनाया माहौल, देंखे वीडियो

खेसारी के इन छठ गीतों ने मचाया धमाल, वीडियो हुए वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -