चंद्रशेखर ने बागेश्वर धाम सरकार को बताया 'पाखंडी', मचा बवाल
चंद्रशेखर ने बागेश्वर धाम सरकार को बताया 'पाखंडी', मचा बवाल
Share:

छतरपुर: शुक्रवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद मध्य प्रदेश के छतरपुर में पहुंचे। यहां उन्होंने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर खूब हमला बोला। चंद्रशेखर धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी तक बता दिया। साथ ही उन्होंने बोला- लोगों से बागेश्वर धाम नहीं जाने की अपील की। इसमें मजे की बात ये रही कि चंद्रशेखर एवं धीरेंद्र शास्त्री बाद में दोनों एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए निकले।

वही कार्यक्रम समाप्त होने के बाद चंद्रशेखर जिस फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए, पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी उसी फ्लाइट से दिल्ली गए। दोनों ने खजुराहो से दिल्ली के लिए फ्लाइट ली। छतरपुर आए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बोला, "हमारे यहां आने का मकसद बागेश्वर धाम के पाखंडी के परिवार के अत्याचार को सामने लाना है। धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने अहीरवार परिवार पर हमला किया तथा पुलिस ने उसको सरलता से जमानत दिलवा दी। ये हम समझ रहे है। ये सहन नहीं किया जायेगा। हमारे समाज के लोगों को पहले भी मंदिर में नहीं जाने दिया जाता था, अब ये पाखंडी बाबा धर्म के नाम मंदिर के सपने दिखा रहा है।"

आगे चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "हम आने वाले चुनाव में राज्य में कुछ स्थानों पर अंडरस्टैंडिंग कर चुनाव लड़ेंगे एवं इतनी सीटें लाएंगे कि सरकार हमारे समर्थन से बने। राज्य में कुछ दिनों पहले आदिवासी समाज की लड़की से बलात्कार हुआ उसे मार दिया गया। राज्य में भाजपा की सरकार दलितों के खिलाफ अत्याचार कर रही है ये बर्दाश्त नहीं होगा।"

आदिवासी बच्ची से गैंगरेप केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 3 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

'भेदभाव करता है इस्लामी कानून, हमें संविधान चाहिए..', शरिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बुशरा अली

थाने में यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया आत्मसमर्पण, आज ही घर की कुर्की करने पहुंची थी टीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -