कर्नाटक क्रश के साथ बनेगी बादशाह की जोड़ी, बनाया ये मेगा प्लान
कर्नाटक क्रश के साथ बनेगी बादशाह की जोड़ी, बनाया ये मेगा प्लान
Share:

दक्षिण फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को हाल ही में गूगल ने नेशनल क्रश का टैग दिया था। 24 वर्ष की सुन्दर साउथ इंडियन स्टार को कर्नाटक क्रश कहा जाता है। एक्टेस तमिल, तेलुगु तथा कन्नड़ सिने ऑडियंस के बीच अपनी अलग जगह बना चुकी हैं। वो अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा के साथ गीता गोविंदम तथा डियर कॉमरेड जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज के माध्यम से ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं। वही अब एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी इंट्रेस्टिंग जानकारी सामने आ रही है।

रिपोर्ट्स हैं कि एक्ट्रेस अब हिंदी सिनेप्रेमियों को भी दीवाना करने वाली है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रश्मिका मंदाना ने बादशाह के साथ हाथ मिलाया है। ये दोनों मिलकर शीघ्र ही एक धांसू म्यूजिक वीडियो लाने की योजना बना रहे हैं। इतना ही नहीं, इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग आरम्भ भी हो चुकी है। इसी कारण अभिनेत्री इन दिनों चंडीगढ़ में हैं जहां म्यूजिक वीडियो की शूटिंग चल रही है। इस म्यूजिक वीडियो को सागा तथा यशराज फिल्मस मिलकर कॉलेबोरेट कर रहे हैं।

मजेदार बात ये है कि रश्मिका मंदाना फर्स्ट टाइम म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। ऐसे में इस साउथ ब्यूटी को हिंदी दर्शक भी देखने के लिए उत्सुक हैं। इससे पूर्व बादशाह के साथ कई फिल्म अभिनेत्रियां मिलकर म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे चुकी हैं। तो वहीं, बादशाह ने कई स्टार्स के लिए फिल्मी गानों में भी तहलका मचाया है। जिसमें आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम कपूर, वरुण धवन तथा नोरा फतेही जैसे स्टार्स सम्मिलित हैं। 

अभिनेत्री आर्या बनर्जी का नहीं हुआ मर्डर, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

टेलर स्विफ्ट ने जन्मदिन पर फैंस को दिया ये उपहार

दग्गुबाती वेंकटेश के जन्मदिन से पहले फैंस को मिला बड़ा उपहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -