दूसरी शादी करने जा रहे हैं बादशाह! सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रैपर ने बताई सच्चाई
दूसरी शादी करने जा रहे हैं बादशाह! सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रैपर ने बताई सच्चाई
Share:

जाने माने मशहूर रैपर-सिंगर बादशाह (Badshah) एक बार फिर ख़बरों में है। बीते कुछ महीनों से बादशाह का नाम पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ जुड़ रहा है। वही अब इनसे जुड़ी एक खबर सामने आ रही है जिसमे बताया जा रहा है कि बादशाह दूसरी शादी करने जा रहे हैं। बादशाह अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी संग शादी करने वाले हैं। 37 वर्षीय बादशाह की ये दूसरी शादी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बादशाह अप्रैल 2023 में शादी करेंगे। ईशा रिखी चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और पेशे से मॉडल तथा अभिनेत्री हैं। ईशा और बादशाह एक-दूसरे को बहुत लंबे वक़्त से डेट कर रहे हैं। ईशा पंजाबी फिल्मों की बहुत जानी मानी एक्ट्रेस हैं तथा खूबसूरत होने के साथ ही बहुत फैशनेबल भी हैं। सोशल मीडिया पर ईशा बहुत अधिक एक्टिव रहती हैं तथा उनकी जबरदस्त फॉलोइंग भी है। 

वही अब इन खबरों पर बादशाह ने चुप्पी तोड़ी है तथा अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- मीडिया में आपकी बहुत इज्जत करता हूं, मगर समय आ गया है कि मैं आपको बताऊ की मैं शादी नहीं कर रहा हूं, अब ये बकवास खत्म होनी चाहिए। बता दें, बादशाह ने वर्ष 2015 में जैस्मीन संग शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी है जिसका जन्म 11 जनवरी 2017 में हुआ था। बादशाह ने स्वयं इसका खुलासा किया था। हालांकि वर्ष 2019 में पत्नी संग अलग होने की खबरें भी सामने आई थी। खबरों के अनुसार, दोनों बहुत वर्षों से अलग रह रहे हैं। जैस्मीन अपनी बेटी जेसी के साथ लंदन में शिफ्ट हो चुकी हैं। वहीं बादशाह मुंबई रह रहे हैं।

लॉन्ग टाइम के बाद भारत आए निक, वायरल हुई तस्वीर

अमिताभ बच्चन की बहू और पोती पर प्यार लूटाती नजर आई आराध्या, वायरल हुई तस्वीरें

गिगी हदीद को KISS करने के बाद अब वरुण धवन ने दी सफाई, बोले- 'सब कुछ पहले...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -