कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे बादशाह और हनी सिंह, इस कारण आई दरार
कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे बादशाह और हनी सिंह, इस कारण आई दरार
Share:

बेहद कर लोगों को ये पता है कि हनी सिंह और बादशाह एक ही ग्रुप का हिस्सा थे। इतना ही नहीं इस ग्रुप में रफ्तार, इक्का एवं लिटिल गोलू जैसे लोकप्रिय रैपर्स भी सम्मिलित थे। फिर ऐसा क्या हुआ कि हनी सिंह और बाकी सभी रैपर्स ने अपने रास्ते अलग कर लिए? हाल ही में बादशाह ने एक पॉडकास्ट पर चर्चा के चलते बताया कि 'माफिया मर्डर' नाम का यह बैंड क्यों टूट गया तथा कैसे हनी सिंह एक समय पर इतने सेल्फ सेंट्रिक हो गए थे कि उन्होंने दूसरों को नजरअंदाज करना तथा उनके कॉल्स लेना तक बंद कर दिया था।

बादशाह ने बताया, "माफिया मुंडीर एक विचार था तथा एक ही जैसी सोच वाले कई लोग साथ इकट्ठा हुए थे। शुरू में केवल मैं और हनी थे। बाद में 2009 में मेरे और हनी सिंह के बीच दरार आ गई। मैं एक नौकरी किया करता था और बहुत डरा हुआ था। हनी भी मेरी रेंज के बाहर हो गया था और जब मैंने उसे कॉल करने का प्रयास किया तो वो मेरी कॉल्स इगनोर करने लगा। मगर जब तक हम माफिया मुंडीर में थे, हम कभी नहीं मिले। यदि हम मिले होते तो शायद चीजें अलग होतीं।" बादशाह ने बताया कि हनी सिंह तब केवल अपने करियर पर फोकस कर रहे थे तथा बहुत अधिक सेल्फ सेंट्रिक हो गए थे। 

बादशाह ने कहा, "हमने गाने बनाए थे लेकिन वो कभी रिलीज नहीं हुए। हनी केवल अपने करियर पर फोकस कर रहा था। मैं माफिया मुंडीर से 2006 में जुड़ा था तथा 2009 तक मेरे पेरेंट्स मुझे लेकर बहुत चिंतित हो गए थे। वर्ष 2011 में मेरा पहला गाना हनी सिंह के साथ आया - गेट अप जवानी।" बादशाह ने कहा कि चुनौतियों भरे उन 5 वर्षों ने उन्हें बदल कर रख दिया। उन्होंने हनी सिंह को संबोधित करते हुए कहा, "हम भी बहुत सारे गाने बना रहे हैं, प्लीज हमारे बारे में सोचो। हम सब कुछ छोड़कर यहां तक आए हैं। तुम्हें हमेशा केवल अपने बारे में नहीं सोचना चाहिए। एक तरफ तुम हमें भाई बोलते हो और दूसरी तरफ तुम हमारी स्ट्रगल तक को तवज्जो नहीं देते। उसने हमसे ब्लैंक पेपर साइन करवाए थे। उन कॉन्ट्रैक्ट्स का क्या हुआ? वो बहुत मुश्किल वक्त था।" बता दें कि हनी सिंह और बादशाह एक समय पर अच्छे दोस्त थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -