बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी पुर्तगाल में धराया
बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी पुर्तगाल में धराया
Share:

पुर्तगाल ​: भारत के एक और दुश्मन को दक्षिणी पुर्तगाल से गिरफ्तार किया गया है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक आतंकवादी को पुर्तगाल के शहर इवोरा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पंजाब में हत्या और बमबारी के मामले में उसकी तलाश थी। आतंकी का नाम परमजीत सिंह उर्फ पम्मा है, जिसे एक होटल से गिरफ्तार किया गया। होटल में वह अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ रह रहा था।

पम्मा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। जल्द ही इस मामले में भारत प्रत्यर्पण अनुरोध भेज सकता है, क्यों कि कहा जा रहा है कि इवोरा की अदालत नई दिल्ली से औपचारिक अनुरोध का इंतजार कर रही है। अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी कि पम्मा पर्तिबंधित आतंकी समूह बब्बर खालसा इंटनेशनल का आतंकी है।

2009 में उसने एक हिंदू समूह के नेता रुल्दा सिंह की हत्या कर दी थी और साथ ही 2010 में भी पंजाब में दो बम धमाकों की साजिश रची थी। इन्हीं मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। सूत्रों का कहना है कि ब्रिटेन और कनाडा के कई सिख समूह पम्मा का भारत प्रत्यर्पण किए जाने की कोशिश को रोकने के प्रयास में लगे है।

वो ब्रिटेन में रह रहा था, जहां उसे 2004 से राजनीतिक शरण हासिल थी। 6000 यूरो फ्रांस में और 20 हजार पाउंड ब्रिटेन में जमा किए गए है। यह रकम प्रत्यर्पण को रोकने के लिए जमा की गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -