बाबर आज़म ने तोड़ा महान कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड, बहुत पीछे रह गए किंग कोहली
बाबर आज़म ने तोड़ा महान कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड, बहुत पीछे रह गए किंग कोहली
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी टीम इस वक़्त न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में टेस्ट मुकाबला खेल रही है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने तूफानी शतक जड़ा और उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए। वहीं, अपने शतक के बल पर उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें महान कप्तान रिकी पोंटिंग और विराट कोहली शामिल हैं। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 से अधिक रन बनाते ही बाबर आजम एक कैलेंडर ईयर में कप्तान के रूप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। बाबर का इस साल ये 25वां 50 से अधिक का स्कोर था। ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग ने वर्ष 2005 में कप्तान रहते हुए 24 अर्धशतक जड़े थे। इस मामले में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के ही पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में 22 बार 50 से अधिक स्कोर किया था। चौथे स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान, विराट कोहली हैं, जिन्होंने वर्ष 2017 और साल 2019 में दोनों ही वर्षों में 21-21 अर्धशतक जड़े थे। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए नाबाद 161 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका ये 9वां शतक है। वह बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। टेस्ट, ODI और टी20 तीनों फॉर्मेट मिलाकर एक कैलेंडर ईयर में बाबर सर्वाधिक रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर आजम  के साल 2022 में 2584 रन बनाए हैं। 

सुनील गावस्कर पर टूटा दुखों का पहाड़, माँ ने दुनिया को कहा अलविदा

'कुंबले ने मुझे बदला, इसलिए आज वे यहां बैठे हैं..', क्रिस गेल ने दिग्गज पर लगाए आरोप !

'ये हमें मंजूर नहीं..', केएल राहुल पर क्यों भड़का टीम इंडिया का ये सीनियर क्रिकेटर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -