रामदेव नही जाएंगे जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में
रामदेव नही जाएंगे जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में
Share:

नई दिल्ली : योगगुरु बाबा रामदेव ने जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्दालय जाने का अपना फैसला टाल दिया है। जेएनयू में वो मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधन के लिए आमंत्रित किए गए थे। इस आमंत्रण के विरोध में कई छात्र सामने आए थे। उन्होने विश्वविद्दालय से आमंत्रण वापस लेने को कहा था। जिसे जेएनयू ने ठुकरा दिया है। छात्रों ने रामदेव के निमंत्रण को जेएनयू पर दक्षिण पंथी का मूक हमला कहा है। रामदेव को 30 दिसंबर को आमंत्रित किया गया था, जिसकी विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी आलोचना की थी। इस दौरे को रद्द किए जाने की जानकारी रामदेव ने ट्वीटर के जरिए दी।

उन्होने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि मैंने और मेरे कार्यालय ने जेएनयू में किसी परिचर्चा या कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। अगर वक्त होता तो मैं अपने वैचारिक रुझान के बावजूद स्पष्ट, वैज्ञानिक और तार्किक चर्चा के लिए निश्चित तौर पर जाता। निकट भविष्य में जब भी संभव होगा जेएनयू में छात्रों और संकाय के साथ बात करना पसंद करूंगा।

हांला कि विश्वविद्दालय प्रशासन का कहना है कि रामदेव की ओर से अब तक कोई अस्वीकृति से संबंधित खबर नही आई है। जेएनयू के आयोजन समिति के प्रोफेसर जी एन झा ने कहा कि रामदेव ने योग के क्षेत्र में जो गुणवतापूर्ण काम किया है, उसे देखते हुए ही उन्हें आमंत्रित किया गया। प्रशासन का राजनीतिक जुड़ाव को समर्थन करने का कोई इरादा नही था। दूसरी ओर जेएनयू के छात्रों का कहना है कि यह शोभा नही देता कि ऐसे सवालिया चवि वाले व्यक्ति को विद्वानों की सभा संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया जाए।

इस आमंत्रण पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि बाबा रामदेव एक विवादित शख्सियत और कारोबारी है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार रेलवे, सेना यहां तक कि संसद में रामदेव को एक तरह से तरजीह दे रही है जहां पतंजलि के बिस्कुट बेचे जा रहे हैं। सवाल यह है कि इस तरह की ख्याति क्या उचित है? जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि जेएनयू केवल भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर एक प्रख्यात संस्थान है। यह ज्ञान का केंद्र है और रामदेव जैसे लोगों की यहां जगह नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -