शहीद होने के 53 साल बाद भी बॉर्डर पर ड्यूटी देती है इस जवान की आत्मा...
शहीद होने के 53 साल बाद भी बॉर्डर पर ड्यूटी देती है इस जवान की आत्मा...
Share:

भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट के जवान हरभजन सिंह की आत्मा  बीते 53 वर्षों से देश की सरहद की रक्षा कर रही है। जवानों का कहना है की हरभजन सिंह की आत्मा, चीन की ओर से होने वाले खतरे के बारे में पहले से ही उन्हें आगाह कर देती है। भारतीय जवान जीते जी तो अपने देश की रक्षा करते ही हैं, मगर कुछ जवानों के दिल में देश की सेवा करने का जुनून इस कदर घर कर जाता है कि मरने के बाद भी उनकी आत्मा अपनी ड्यूटी नहीं भूलती है। उन्हीं में से एक हैं पंजाब रेजिमेंट के जवान बाबा हरभजन सिंह। 

बता दें कि बाबा हरभजन सिंह का जन्म 30 अगस्त, 1946 को जिला गुजरावाला में हुआ था, जो विभाजन के बाद पाकिस्तान में चला गया। बाबा हरभजन वर्ष 1966 में पंजाब रेजिमेंट की 24वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। उन्हें राष्ट्र की सेवा करते हुए महज 2 ही साल हुए थे कि एक दुर्घटना में वे वीरगति को प्राप्त हो गए। दरअसल, जब हरभजन सिंह खच्चर पर बैठकर नदी पार कर रहे थे तो वह खच्चर समेत नदी में बह गए और दो दिन तक उनका शव भी नहीं मिला था। बताया जाता है कि जब दो दिन तक उनका शव नहीं मिला, तो उन्होंने खुद एक जवान के सपने में आकर अपने शव के बारे में बताया। इसके बाद उनके शव की शिनाख्त की गई और उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1968 में हरभजन का देहांत होने के बाद बीते 53 वर्षों से उनकी आत्मा देश की सीमा पर भारतीयों की रक्षा कर रही है। भारतीय जवानों का कहना है कि बाबा हरभजन की आत्मा, चीन की ओर से होने वाले खतरे के बारे में पहले से ही उन्हें सतर्क कर देती है। यही नहीं खुद चीनी सैनिक भी इस बात पर काफी विश्वास करते हैं।

200 से अधिक बेरोजगार युवा करेंगे नामांकन पत्र

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को 15 अक्टूबर तक दी जा सकती है भारत की यात्रा करने की अनुमति

कोरोना पर प्रहार, भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 90 करोड़ के पार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -