बी प्राक पर टूटा दुखों का पहाड़, फैंस से शेयर किया दर्द
बी प्राक पर टूटा दुखों का पहाड़, फैंस से शेयर किया दर्द
Share:

सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बी प्राक (B Praak) दूसरी बार पिता बने, हालाँकि अब उन्होंने अपने फैंस के साथ बुरी खबर शेयर की है। जी दरअसल उन्हें जन्मे बच्चे ने उसी समय दम तोड़ दिया। इसी के चलते इस समय सिंगर के घर में मायूसी छाई है। आप सभी को बता दें कि बी प्राक (B Praak) और उनकी पत्नी मीरा बच्चन, दोनों ही बच्चे के आने को लेकर काफी एक्साइटेड थे। हालाँकि जन्म के तुरंत बाद उनके दूसरे बेबी ने दम तोड़ दिया। हाल ही में यह बुरी खबर सिंगर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी। जी हाँ और उन्होंने इस दुख की घड़ी में सिंगर और उनकी पत्नी की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए गुजारिश की है।

आप देख सकते हैं बी प्राक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बहुत दुख के साथ हम लोग यह अनाउंस कर रहे हैं कि जन्में बच्चे का इस दुनिया में आने के एकदम बाद ही निधन हो गया। बतौर पेरेंट्स हम इस समय सबसे बड़ी मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं। हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ मेंबर्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जान लगा दी। हमें सपोर्ट किया। हम सभी इस समय अपने होश में नहीं हैं। बहुत टूटे हुए हैं। हम आप सभी से गुजारिश करते हैं कि हमें हमारी प्राइवेसी बनाए रखने दें। आपके मीरा और बी प्राक।" आपको जानकारी दे दें कि बी प्राक ने पहले बेबी का स्वागत साल 2020 में किया था।

उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। जी दरअसल बी प्राक की शादी चंडीगढ़ में साल 2019 में हुई थी और हाल ही में इनका नया गाना 'ईश्क नहीं करते' रिलीज हुआ है जो बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के बर्थडे पर लॉन्च किया गया है। जी हाँ और इस गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है और उनका यह गाना काफी इमोशनल है। इस गाने को जानी और बी प्राक ने मिलकर कंपोज किया है। अब बात करें बी प्राक की पत्नी के बारे में तो उनका पूरा नाम मीरा बच्चन है। वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं और पेशे से फिटनेस ट्रेनर हैं।

कभी फिल्मों तो कभी कम उम्र की लड़की से प्यार के कारण चर्चाओं में रहा इम्तिआज़ का नाम

बेटी की फोटोज लीक होते ही अनुष्का का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर कर डाला ये काम

लीक हुआ अक्षय की फिल्म का प्लॉट, जानिए कैसे होगी कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -