लीक हुआ अक्षय की फिल्म का प्लॉट, जानिए कैसे होगी कहानी
लीक हुआ अक्षय की फिल्म का प्लॉट, जानिए कैसे होगी कहानी
Share:

अक्षय कुमार बीते दिनों अपनी मूवी  सम्राट पृथ्वीराज को लेकर बहुत ही ज्यादा चर्चाओं में बने हुए है। लेकिन ये फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल करने में सफल नहीं पाई। हालांकि बच्चन पांडे के फ्लॉप होने के उपरांत इस मूवी से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये भी फुस्स हो गई। अब भी अक्षय कुमार के पास मूवीज का एक लंबा लाइनअप है। जिनमे से एक राम सेतु भी है। इस फिल्म में उनके साथ नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडिस भी लीड रोल में दिखाई देने वाली है। मूवी में अक्षय कुमार एक आर्कियोलॉजिस्ट के रूप में दिखाई देने वाले है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी के प्लॉट के बारे में कहा है कि राम सेतु भारतीय संस्कृति की प्राचीन पौराणिक कलाकृतियों की खोज पर केंद्रित है, जो रामायण और महाभारत के दिनों की है और शायद उससे भी पहले। इस बात में कोई भी शक नहीं है कि  यह देश की जड़ों और आस्था और आध्यात्मिक मान्यताओं का उत्सव है, अक्षय कुमार मूवी में कलाकृतियों का पता लगाने के वाले एक कैरेक्टर को प्ले कर रहे हैं और वो देश की महिमा को दुनिया में बता रहे है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HUNGAMA (@hungamastudio)

अक्षय कुमार के लुक से ही ये साफ हो चुका था कि वो कुछ ऐसा रोल करने वाले हैं लेकिन अब इस पर पुख्ता सूचना भी दी जा रही है। अक्षय कुमार देश के गौरव को फिल्म में दिखाते हुए दिखाई देने वाले है। वहीं अक्षय कुमार की आने वाली मूवीज के बारें में बात की जाए तो वो राम सेतु के अलावा मिशन सिंड्रेला, रक्षाबंधन, सेल्फी, गोरखा, ओह माय गोड 2, बड़े मियां छोटे मियां और मोगुल जैसी मूवी में दिखाई देने वाले है। मिशन सिंड्रेला को मेकर्स वेब सीरीज में बदलने पर विचार कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार की वेब सीरीज द एंड भी बहुत लंबे वक़्त से पेंडिंग पड़ी है। उनकी ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर आने वाली है।

बेटी की फोटोज लीक होते ही अनुष्का का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर कर डाला ये काम

ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर में शाहरुख खान को देख झूमे फैंस, आपने देखा क्या?

घूमर में इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे अभिषेक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -