ब्रिटेन से लौटने के बाद साधु बन जाऐं मोदी
ब्रिटेन से लौटने के बाद साधु बन जाऐं मोदी
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान एक बार फिर बयानों को लेकर मुखर हो गए हैं। इस बार फिर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सांप्रदायिकता के विषय पर घेर लिया है। हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधेतौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है मगर उन्होंने यह जरूर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ब्रिटेन यात्रा से लौटने के बाद गेरूआ वस्त्र पहनकर साधु बनें और इंसानियत का संदेश फैलाऐं।

उन्होंने संभल में कल्कि महोत्सव में बोलने के साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बात का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने ही कहा है कि पार्टी के नेता 60 साल की आयु पूर्ण होने के बाद सन्यास ले लें। प्रधानमंत्री की आयु तो 60 वर्ष से अधिक हो गई है। 

उन्हें भारत लौटने पर गेरूआ वस्त्र धारण कर साधु बनना चाहिए। आजम खान द्वारा दिए गए बयान को लेकर भाजपा ने भी अपना जवाब दिया है। इस दौरान भाजपा नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि आजम खान का बयान निंदा करने योग्य है। उन्हें इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए जो राजनीतिक विद्वेष फैलाते हों।

कांग्रेस के संदीप दीक्षित द्वारा यह कहा गया कि पेरिस जैसे हमले को लेकर आजम खान अमेरिका को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं मगर वे सऊदी अरब को क्यों भूलने लगते हैं। उल्लेखनीय है कि पेरिस में आतंकी हमले के बाद भारत में राजनीति तेज हो गई है। कुछ नेताओं द्वारा इस मसले पर सांप्रदायिक टिप्पणियां की जा रही हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -