मुंबई में थमी आॅटो की रफ्तार
मुंबई में थमी आॅटो की रफ्तार
Share:

मुंबई : मुंबई में हमेशा की तरह सड़कों पर आज आॅटो दौड़ते हुए नज़र नहीं आ रहे हैं। दफ्तर जाने की जल्दी और ट्रेन छूट जाने पर अगले स्टेशन तक जाने के लिए लोगों को आज आॅटो उपलब्ध नहीं हुए। आॅटो नहीं मिलने से लोग बड़े परेशान रहे। हालांकि इक्का - दुक्का सवारियों को आॅटो चालकों ने प्रातः के समय बैठाया जरूर लेकिन अन्य आॅटो चालकों ने इसका विरोध किया। जैसे - तैसे तय की गई सवारियां गंतव्य तक पहुंचाई गईं। इसके बाद आॅटो रिक्शा चालक हड़ताल पर रहे।

लगभग 1 लाख 4 हजार आॅटो रिक्शा चालक हड़ताल पर रहे। आॅटो रिक्शा चालकों की हड़ताल के चलते कुछ लोग ओला और उबर टैक्सियों का प्रबंध कर अपने गंतव्य के लिए जाने लगे। हालांकि रिक्शा चालकों की हड़ताल का कारण इन टैक्सियों के कारण आॅटो रिक्शा के संचालन पर पड़ने वाले असर को बताया जा रहा है।

आॅटो चालकों का कहना है कि इन कंपनियों को परमिट मिलने से सरकार आॅटो चालकों की मुश्किल बढ़ा रही है। आॅटो रिक्शा चलाने वाले चालकों से हड़ताल में शामिल होने हेतु रिक्शा चालकों ने मारपीट भी की। मगर कुछ देर में हड़ताल शांतिपूर्ण हो गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -